Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

महिला दिवस पर महिलाओं को मिलेंगे 5 लाख रूपए नकद! जानें क्यों?

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 23 नवंबर:
डीसी विक्रम सिंह के बताया कि महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के कल्याण के लिए अनेक योजनायें चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में विभाग ने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज पुरूस्कार देने के लिए 2 दिसम्बर 2024 तक आवेदन मांगे हैं। ये पुरूस्कार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च 2025 को दिया जायेगा। डीसी ने बताया कि राज्य द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली व महत्वपूर्ण योगदान देने वाली महिलाओं को सुषमा स्वराज पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इस पुरस्कार में 5 लाख रूपए नकद, एक प्रशस्ति पत्र और एक शाल शामिल है।

जिला कार्यक्रम अधिकारी मीनाक्षी चौधरी ने बताया कि आवेदक का जन्म हरियाणा में हुआ हो और महिलाओं के हित के लिए काम करती हो। नामांकन करने के दौरान नामांकित व्यक्ति जीवित होना चाहिए। पात्र महिलाएं जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग फरीदाबाद कमरा नंबर 205-ए लेबर कोर्ट सैक्टर-12, फरीदाबाद कार्यालय में 2 दिसंबर 2024 तक स्वयं उपस्थित होकर विभाग द्वारा निर्धारित प्रोफार्मा अनुसार आवेदन करें। आवेदन के नियम विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Related posts

फरीदाबाद मॉडल स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई के परीक्षा परिणाम में किया शानदार प्रदर्शन।

Metro Plus

FMS द्वारा ग्रैंड एलुमनी मीट-2019 का आयोजन किया गया

Metro Plus

नेत्रहीनों के मसीहा लुईब ब्रेल डे की 209वीं जयंती बड़े धूमधाम से मनाई गई

Metro Plus