Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे का नारा देकर हमारी आंखों को खोलने का काम किया है नरेंद्र मोदी नेे: राजेश नागर

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 25 नवंबर:
हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने सिख पंथ के नौवें गुरू तेग बहादुर साहेब के बलिदान दिवस के अवसर पर अनेक जगहों पर आयोजित कार्यक्रमों में भागीदारी की। उन्होंने यहां आयोजनों में माथा टेककर गुरूओं के प्रति अपनी आस्था दिखाई वहीं उनकी शिक्षाओं के अनुसार सेवा में भी भागीदारी की।

राज्यमंत्री राजेश नागर ने ग्रेटर फरीदाबाद बीपीटीपी में आयोजित एक आयोजन के जोड़ा घर में भी सेवा की और लोगों के जूते चप्पलों को उठाया। उन्होंने सभी को गुरूओं के बताए मार्ग पर चलने का संदेश भी दिया। उन्होंनेे कहा कि गुरूओं ने हमें संगठन में बल का संदेश दिया था। वही संदेश आज के समय में हमारे पीएम नरेंद्र मोदी भी दे रहे हैं। उन्होंने एक रहें सेफ रहें का नारा देकर हमारी आंखों को खोलने का काम किया है। आज पूरी दुनिया में जो फूट का षडयंत्र चल रहा है। पीएम मोदी ने उसके प्रति हमें आगाह किया है।

इस मौके पर राज्यमंत्री राजेश नागर ने कहा कि हमारे गुरू तेग बहादुर साहब ने आतंक के आगे सिर नहीं झुकाकर अपना बलिदान दे दिया। उन्होंने हमें सिखाया है कि यदि हम अपने विचार पर पक्के हैं और एकजुट हैं तो आतंकी हमसे नहीं जीत सकता। आज पूरी दुनिया में गुरू तेग बहादुर साहेब के चरित्र की चर्चाएं होती हैं। हमें उनके चरित्र को अपने अंदर धारण करना होगा। उन्होंने मौजूद संगत को जल्द से जल्द बीपीटीपी परिसर में गुरूद्वारे के लिए स्थान मिलने की उम्मीद जताई। उन्होंने बताया कि इस बारे में बिल्डर लगभग तैयार है केवल जगह को चुनने की बात रह गई है। उन्होंने कहा कि आपके क्षेत्र में विकास को लेकर कोई शिकायत बाकी नहीं रहेगी।

Related posts

सरस्वती शिशु सदन विद्यालय में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया

Metro Plus

कृष्णपाल गुर्जर ने आईंएएस चुने गए सिद्धार्थ जैन व अन्नपूर्णा गर्ग को सम्मानित किया

Metro Plus

प्रोत्साहन चैरिटेबल ट्रस्ट ने सर्दी से निजात दिलाने के लिए किए कंबल वितरित

Metro Plus