Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

आफताब अहमद ने जिला उपायुक्त के सामने जिले के कई मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 28 नवंबर:
नूंह विधायक चौधरी आफताब अहमद ने जिला उपायुक्त प्रशांत पंवार से बैठक कर जिले के कई मुद्दों को जोरदार तरीके से उठाया। विधायक के साथ दर्जनों स्थानीय लोग भी मौजूद थे।

बैठक में विधायक आफताब अहमद ने जिला उपायुक्त प्रशांत पंवार आईएएस के समक्ष जोगीपुर का नंगला आजादपुर के सैंकडों लोगों के घरों को जा रहे रास्ते को खुलवाने का मुद्दा उठाते हुए कहा कि स्थानीय ग्रामीणों को रास्ता बंद करने से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने विधायक और जिला उपायुक्त को बताया कि रास्ता कंक्रीट का बना हुआ है जो पहले चालू था अब बंद करा दिया गया है जिसके कारण सैंकडों लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। विधायक ने जिला उपायुक्त को जल्द समाधान के लिए कहा है।

वहीं इसके अलावा विधायक आफताब अहमद ने किसानों की फसल खराबे के लंबित मुआवजे को बांटने के लिए कहा है। बता दें कि अत्यधिक वर्षा के कारण फसल खराब नूंह जिले में हुई जिसका मुद्दा विधायक आफताब अहमद विधानसभा में उठाकर किसानों के लिए मुआवजे का प्रावधान हुआ था। कुछ मुआवजा तो बंट गया कुछ काफी समय से लंबित पड़ा है, विधायक ने इसे तत्काल बंटवाने की मांग जिला उपायुक्त के समक्ष रखी।

बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में विधायक आफताब अहमद ने कहा कि स्थानीय लोगों और किसानों के मुद्दे को लेकर उनकी बैठक हुई है। कई अन्य मुद्दे भी इस दौरान उठाए गए हैं। जिनमें जिले में जल भराव के स्थाई समाधान करने, विशेष गिरदावरी आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं।

जिला उपायुक्त ने विधायक को आश्वस्त किया कि प्राथमिकता पर समाधान करवाया जाएगा।

Related posts

Prayas Social वेलफेयर सोसाइटी द्वारा पुस्तके और वर्दी वितरण समारोह का आयोजन किया गया

Metro Plus

Haryana Governor, Prof Kaptan Singh Solanki donating towards Flag Day on the occasion of National Armed Forces Flag Day at Chandigarh

Metro Plus

सीमा त्रिखा प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर कल क्या कुछ खास करेंगी? देखें!

Metro Plus