Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

ACP विनोद ने नशामुक्त अभियान को लेकर की मेडिकल स्टोर्स पर प्रतिबंधित दवाईयों की चेकिंग!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 17 दिसंबर:
अवैध नशे पर फरीदाबाद पुलिस का प्रहार लगातार जारी है। जागरूकता कार्यक्रम के साथ-साथ नशा तस्करी करने वाले के विरूद्ध भी पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर के निर्देशों पर पूरे हरियाणा में नशामुक्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी के चलते सेंट्रल जोन में भी एसीपी ओल्ड विनोद कुमार के नेतृत्व में थाना सैक्टर-17, ओल्ड फरीदाबाद, पुलिस चौकी सैक्टर-16 व पुलिस चौकी सेक्टर-19 की टीम ने संतनगर, दौलताबाद, ओल्ड फरीदाबाद चौक एवं ओल्ड मार्केट में स्थित मेडिकल स्टोर्स पर प्रतिबंधित दवाओं की चैकिंग की। इस दौरान डी.सी.ओ. संदीप गहलान भी अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।

वहीं फरीदाबाद पुलिस ने आमजन से अपील कि उनके आस-पास कोई नशा तस्करी के कार्य में संलिप्त है तो इसकी सूचना हरियाणा नारकोटिक कंट्रोल ब्यूरो के टोल फ्री नंबर 9050891508 तथा फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 9999150000 पर सूचना दे, सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

Related posts

भारत विकास परिषद् ने किया भारत को जानो लिखित परीक्षा का आयोजन

Metro Plus

हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल की अध्यक्षता में लैंड रिकॉर्ड समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया

Metro Plus

मनोहर सरकार ने किया HCS अधिकारी को नौकरी से बर्खास्त! जानें क्यों?

Metro Plus