Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

जुआ खेलने व खिलाने वाले NIT-Block बी से पुलिस ने किसे किया गिरफ्तार? देखें!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 19 दिसंबर:
पुलिस उपायुक्त अपराध मकसूद अहमद के नेतृत्व में फरीदाबाद की अपराध शाखाओं द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अपराध शाखा सैक्टर-65 की टीम ने दो जुआ खेलने व खिलाने वालों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अपराध शाखा सैक्टर-65 की टीम ने कार्यवाही करते हुए 18 दिसंबर को सैक्टर-78 फरीदाबाद से जुआ खेलने व खिलाने वाले 2 आरोपियों को काबू किया है। आरोपी आस्ट्रेलिया में चल रही KFC लीग के क्रिकेट मैच पर सट्टा खिला रहे थे।

गिरफ्तार आरोपियों में रवि खत्री वासी मकान न0-1B/104 NIT फरीदाबाद व गगन कटारिया वासी मकान न0 17 ब्लॉक 7 स्प्रिंग फील्ड कॉलोनी सैक्टर-31 फरीदाबाद का नाम शामिल है। आरोपियों से मौके पर 11 मोबाइल, 2 लेपटाप व एक LED टीवी बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना BPTP में जुआ अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज करके गिरफ्तार किया गया व नियमानुसार कार्यवाही की गई।

Related posts

रजिस्ट्रियों में आ रही दिक्कतों को लेकर एस्टेट एजेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन ने आवाज उठाई।

Metro Plus

नायब सैनी ने दी इलेक्ट्रिक बस सेवा की सौगात, दीपावली तक यात्री कर सकेंगे नि:शुल्क सफर

Metro Plus

आखिर क्यों लखन सिंगला ने भाजपा सरकार पर महापुरूषों का अपमान करने का आरोप लगाया? देखें!

Metro Plus