Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी की मतदाता सूची में नए नाम दर्ज करने का 10 जनवरी आखिरी दिन: गौरी मिड्ढा

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 9 जनवरी:
हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक समिति (HSGMC) के वार्ड नंबर-40 के सदस्य के लिए चुनाव 19 जनवरी को होना है। HSGMC चुनाव की रिटर्निंग अधिकारी गौरी मिड्ढा ने बताया कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के वार्ड नंबर-40 के मतदान के लिए कुल 5 बूथ बनाए गए है और मतदाता सूची में नए नाम दर्ज करने के लिए आवेदन उपायुक्त या उनके द्वारा अधिकृत अधिकारी द्वारा 10 जनवरी तक प्राप्त किए जाएंगे।

रिटर्निंग अधिकारी गौरी मिड्ढा ने जानकारी देते हुए कहा है कि नामांकन आमंत्रित करने के लिए अधिसूचना का प्रकाशन बुधवार 18 दिसंबर को किया जा चुका है। अभ्यर्थिता वापस लेने की सूचना लिखित रूप में होनी चाहिए। इसे उम्मीदवार द्वारा नाम वापसी के लिए निर्धारित अंतिम तिथि से पहले व्यक्तिगत रूप से रिटर्निंग अधिकारी को दिया जाएगा या इसे चुनाव एजेंट द्वारा दिया जाएगा, जिसे उम्मीदवार द्वारा लिखित रूप में इस संबंध में अधिकृत किया गया है।

चुनाव लड़े जाने की स्थिति में मतदान रविवार, 19 जनवरी को होगा। मतदान का समय प्रात: 08 बजे से सायं 05 बजे तक रहेगा। सभी मतदान केंद्रों पर मतदान समाप्ति के तुरंत बाद मतों की गणना की जाएगी।

Related posts

TAP DC के मंच से दिया जाता है तकनीकी प्रशिक्षण व पर्सनैल्टी डेवलपमैंट पर विशेष ध्यान

Metro Plus

फरीदाबाद में ट्रेनिंग ऑन व्हील परियोजना क्रियान्वित की जाएगी, 31.23 लाख रुपये का डीआईएफ का हिस्सा स्वीकृत: सुमिता मिश्रा

Metro Plus

वाल्मीकि समाज के समर्थन से कांग्रेस प्रत्याशी लखन सिंगला हुए और मजबूत

Metro Plus