Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

मकर संक्रांति पर विपुल गोयल के सागर सिनेमा कार्यालय में भंडारे का आयोजन किया गया।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 15 जनवरी:
मकर संक्रांति के अवसर पर फरीदाबाद में विभिन्न स्थानों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस शुभ दिन पर फरीदाबाद के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने क्षेत्र में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई और समाज के साथ मिलकर यह पर्व मनाया।

विपुल गोयल के सागर सिनेमा स्थित कार्यालय में एक भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने सभी के साथ मिलकर त्योहार मनाया और प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर स्थानीय लोग, समाजसेवी और भाजपा के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में मकर संक्रांति के महत्व पर जोर देते हुए सामाजिकता और प्रकृति से जुड़े उत्तरायण सूर्य को समर्पित इस पर्व को मनाया गया।

कंबल वितरण कार्यक्रम में भी हुए शामिल:-
मकर संक्रांति के दिन विपुल गोयल बाटा चौक के निकट एक कंबल वितरण कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंदों को शीत वस्त्र वितरित किए और समाज के हर वर्ग के लिए अपना सहयोग बनाए रखने का आश्वासन दिया।

स्थानीय लोगों से संवाद और सुझावों पर चर्चा:-
सागर सिनेमा कार्यालय में उपस्थित लोगों से चर्चा करते हुए विपुल गोयल ने उनके सुझाव सुने और तत्काल संबंधित अधिकारियों को इन मुद्दों पर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता के समर्थन का ऋण वह हमेशा पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ चुकाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

इस मौके पर विपुल गोयल ने कहा कि मकर संक्रांति का त्योहार सामाजिकता और आपसी सहयोग का संदेश देता है। यह पर्व हमें यह सिखाता है कि हर समय सामंजस्य और तालमेल के साथ काम करते हुए हम एक उन्नत समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं को दिए विशेष निर्देश:-
कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विपुल गोयल ने सरकार के 100 दिनों के कामों को जनता तक पहुंचाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार मिशन मोड में काम कर रही है। हमारा लक्ष्य नॉन स्टॉप हरियाणा और नॉन स्टॉप फरीदाबाद की नीति पर चलते हुए एक उत्कृष्ट फरीदाबाद का निर्माण करना है। विपुल गोयल ने यह स्पष्ट किया कि हरियाणा सरकार हर वक्त जनता के लिए समर्पित है और आने वाले समय में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।



Related posts

DLF इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने बिजली निगम के सामने रखी उद्योग जगत की समस्याएं।

Metro Plus

विधायक विपुल गोयल 160 करोड़ के कराए गए विकास कार्याे का श्वेत पत्र जारी करें: विकास चौधरी

Metro Plus

GST को लेकर डीएलएफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने किया उद्योगपतियों की शंकाओं का समाधान

Metro Plus