Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

भगवान वाल्मीकि ने समाज को दिया एक नई दिशा देने का काम: सुमित गौड़

मैट्रो प्लस से जस्प्रीत कौर की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 25 अक्टूबर: हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री महर्षि भगवान वाल्मीकि प्रकटोत्सव दिवस के अवसर पर वाल्मीकि बस्ती बाढ़ मोहल्ला ओल्ड फरीदाबाद में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा ओल्ड फरीदाबाद से आरंभ होकर मुख्य बाजारों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह इस यात्रा का सर्व समाज के लोगों ने भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव सुमित गौड़ व पूर्व आईपीएस अधिकारी दलबीर भारती उपस्थित थे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के प्रधान सुरेंद्र शर्मा बबली, कर्मचारी नेता नरेश कुमार शास्त्री, युवा कांग्रेस लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष रिंकू चंदीला, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेंद्र शर्मा उपस्थित थे।
कार्यक्रम के आयोजकों कृपाल सिंह वाल्मीकि, नरेश प्रधान, विकास सहारिया, मुकेश वाल्मीकि, शिव कुमार ने सभी अतिथियों का कार्यक्रम में पहुंचने पर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्यातिथि सुमित गौड़ व दलबीर भारती ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए कहा कि वाल्मीकि ने समाज को एक नई दिशा देने का काम किया। उन्होंने रामायण जैसे हिंदू ग्रंथ लिखकर समाज को एक संदेश देने का काम किया था, जिसके चलते वह हर समाज के लोग उन्हें पूरा मान-सम्मान के साथ याद करते है और उनके प्रकटोत्सव को हर्षाेल्लास से मनाते है।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज कुछ असामाजिक ताकतें समाज को बांटने का काम कर रही है, लोगों को जात-पात के नाम पर आपस में लड़वा रही है परंतु ऐसी ताकतें कभी भी अपने मंसूबों में कामयाब नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि आज भगवान वाल्मीकि के प्रकटोत्सव पर हम सभी को उनके बताए आदर्शाे को अपनाना चाहिए और समाज में एकता बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए।
इस अवसर पर विनोद भाटी, मदन गुहेर, नारायण कहारिया, श्याम लाल, आत्माराम, ओमप्रकाश, प्रभु दयाल, विनोद, नैन सिंह, अमित चिंडालिया, सतीश, प्रदीप, ललित, सन्नी, रोहित कीर सहित हजारों की संख्या में सर्व समाज के लोग मौजूद थे।

Related posts

हरियाणा के एक पूर्व बाहुबली सांसद के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोपों में मुकदमा दर्ज! जानें कौन?

Metro Plus

भारत बंद-ट्रेन पर पथराव इंजन में तोडफ़ोड पत्रकारों पर हमला घरों के सीसीटीवी तोड़े

Metro Plus

कांग्रेस सेवा दल द्वारा सदस्यता अभियान का शुभारंभ, शुरू हुई नई ऊर्जा की पहल!

Metro Plus