Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

सड़कों पर घूमने वाले गोवंश से शहरवासियों को जल्द मिलेगी राहत, भेजा जाएगा गौशालाओं में: निगमायुक्त


Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 28 जनवरी: नगर निगम क्षेत्र में घूम रहे गोवंश को पकड़कर उन्हें अब जिले की गौशालाओं में भेजा जाएगा। इस तरह के आदेश निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास ने आज अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक में दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे निगम क्षेत्र में सड़कों पर दिखाई दे रहे गौवंश को गौशालाओं में जल्द से जल्द पहुंचाने की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि खुले में घूम रहे गोवंश के लिए जल्द तय की जाने वाली गौशालाओं और भूपानी में बनाई जा रही गौशाला के निर्माण कार्य को भी जल्द पूरा करें ताकि गोवंश की सुरक्षा और पालन पोषण सुनिश्चित किया जा सके।

इसके अलावा कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास ने
प्रॉपर्टी सर्टिफिकेट के लिए प्रॉपर्टी मालिकों को अपने 10 वर्ष से अपनी प्रॉपर्टी में रहने का प्रमाण पत्र को लेकर भी निर्देश दिए हैं कि एक कमेटी बनाकर प्रॉपर्टी मालिकों से शपथ पत्र लेने के बाद एक कमेटी के माध्यम से उनकी तस्दीक सम्बंधित तहसीलदार कार्यालय से कराई जाएगी ताकि शपथ पत्र के लिए एक-एक लाभार्थियों को तहसील में आना जाना न पड़े।

बता दें कि इस प्रकिया में शपथ पत्र के साथ ही मुख्य रूप पिछले 10 वर्षों का बिजली या 10 साल का पानी का बिल या ऐसा दस्तावेज जो राजस्व अधिकारी द्वारा सत्यापित और आबादी दे लाल डोरा में स्वामित्व का स्पष्ट रूप से उल्लेख करता हो, वह भी देना होगा।

बता दें कि लाल डोरा की जमीन पर बसे लोगों के मकान की रजिस्ट्री ₹1 में करवाई जाएगी ।
नगर निगम की ओर से इनको मालिकाना सर्टिफिकेट भी जारी किया जाएगा। प्रदेश सरकार की स्वामित्व योजना के तहत मार्च तक इन सभी लोगों को निगम की ओर से प्रॉपर्टी सर्टिफिकेट दिया जाएगा।

उन्होंने क्षेत्र में साफ सफाई व्यवस्था को लेकर भी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि समय-समय पर सफाई व्यवस्था का जायजा लेते रहे और शहर की सफाई सीवर की समस्याएं को दुरुस्त करवाना सुनिश्चित कराएं
ताकि शहरवासियों को स्वच्छ वातावरण का पूरा लाभ मिल सके।

बैठक में एडिशनल कमिश्नर स्वप्निल रविंद्र पाटिल, जॉइंट कमिश्नर गजेंद्र सिंह, जॉइंट कमिश्नर द्विजा के अलावा अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Related posts

मानव रचना में 75 करोड़ सूर्य नमस्कार का अभियान चलाया गया

Metro Plus

समाज कल्याण विभाग में नहीं है जिला अधिकारी, खामियाजा भुगत रहे हैं नए पेंशनधारी!

Metro Plus

Vidyasagar International School ने 10वीं कक्षा में अपना परिक्षा परिणाम शत-प्रतिशत दिया

Metro Plus