Metro Plus News
Uncategorizedफरीदाबादराजनीतिहरियाणा

सुमित गौड़ और रिंकू चंदीला को मिली पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी, दोनों ही नेता कांग्रेस कमेटी के सहप्रभारी नियुक्त!


Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad News, 29 जनवरी
: हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया व सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने फरीदाबाद जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ व रिंकू चंदीला को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें पलवल व जींद जिला कांग्रेस कमेटी का सह प्रभारी नियुक्त किया है। सुमित गौड़ को जहां पलवल जिला कांग्रेस कमेटी का सह प्रभारी तो रिंकू चंदीला को जींद कांग्रेस कमेटी का सह प्रभारी बनाया गया है।

अपनी नियुक्ति पर सुमित गौड़ व रिंकू चंदीला ने कांग्रेस राष्ट्रीय नेतृत्व, हरियाणा प्रदेश नेतृत्व व प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारी का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपीं है, उसे वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे और संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस मजबूत विपक्ष के रुप में आमजन की आवाज सडक़ से लेकर विधानसभा तक उठाने का काम कर रही है। भाजपा सरकार को हरियाणा में बने 100 दिन का समय बीत चुका है, लेकिन भाजपा का विकास ढूंढे नहीं मिल रहा है, यह केवल कागजों में विकास करते है, जबकि जमीनी स्तर पर यह शून्य है।

उन्होंने कहा कि जल्द ही कांग्रेस कमेटी धरने-प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा सरकार के विकास की पोल खोलने का काम करेगी।

Related posts

AAP कार्यकर्ता ने अनशन पर बैठे कपिल मिश्रा पर किया हमला

Metro Plus

सीमा त्रिखा ने किया कवि महेंद्र शर्मा मधुकर के काव्य संग्रह रिश्तों की खुशबू का लोकार्पण

Metro Plus

शरद फाउंडेशन द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालेे सरकारी स्कूल के अध्यापकों को सम्मानित किया जाएगा

Metro Plus