Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

इस बार भाजपा प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से विजयी होंगे: विपुल गोयल

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
हिसार, 25 फरवरी:
हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने हिसार के वार्ड-14 में भाजपा प्रत्याशी संजय डालमिया के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा में स्थानीय भाजपा नेतृत्व, पार्टी कार्यकर्ता और भारी संख्या में आम जनता ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

विपुल गोयल ने कहा कि पूरे हरियाणा की तरह हिसार में भी भाजपा के पक्ष में प्रचंड जनसमर्थन दिखाई दे रहा है और इस बार भाजपा प्रत्याशी रिकॉर्ड मतों से विजयी होंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है और आने वाले निकाय चुनावों में जनता एक बार फिर भाजपा पर अपना विश्वास जताएगी।

विकास की निरंतरता के लिए भाजपा को समर्थन दें:-
विपुल गोयल ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने हरियाणा के विकास को गति दी है और अब निकाय चुनाव के माध्यम से स्थानीय स्तर पर विकास को और तेज किया जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि 2 मार्च को होने वाले चुनाव में कमल के निशान पर मतदान कर भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से विजयी बनाएं, ताकि शहर के विकास कार्य निर्बाध रूप से आगे बढ़ते रहें।

स्थानीय विकास योजनाओं पर जोर:-
उन्होंने भाजपा सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी शहरों में आधारभूत संरचना को मजबूत करने, जल निकासी व्यवस्था को सुधारने, सड़कों के उन्नयन, स्वच्छता अभियान को सशक्त बनाने और स्मार्ट स्ट्रीट्स, दोगुनी स्ट्रीट लाइट्स, बेहतर निकासी, आधुनिक कम्युनिटी हाल, लाइब्रेरी, ऑनलाइन सेवा केंद्र के साथ उच्चतम मानक की नागरिक सेवा देने के किए प्रतिबद्ध है।

इस मौके पर विपुल गोयल ने जनता को मतदान के प्रति जागरूक किया और कहा कि मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी भी है। प्रत्येक नागरिक को अपने परिवार और मित्रों के साथ मतदान केंद्र पर जाकर भाजपा को विजयी बनाने में अपनी भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जनता को ऐसे किसी भी व्यक्ति को वोट नहीं देना चाहिए जो विकास के नाम पर बहानेबाजी करता हो और जब काम कमल से होगा, तो वोट भी कमल को ही जाएगा।

Related posts

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार लाई ऋणों के बकाया ब्याज माफी की OTS योजना, लाभ उठाएं: जितेन्द्र यादव

Metro Plus

महिला सशक्तिकरण की ओर बढ़ते कदम सराहनीय पहल : सुमिता मिश्रा

Metro Plus

सूरजकुंड मेला लोकल टू ग्लोबल आत्मनिर्भर भारत की पहचान थीम पर आयोजित किया जाएगा: DC आयुष सिन्हा

Metro Plus