Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

निगम चुनावों में ऐसा रिकॉर्ड बनाएंगे जो कोई दूसरा तोड़ नहीं पाएगा: विपुल गोयल

कैबिनेट मंत्री ने भाजपा मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी के लिए किया चुनाव प्रचार।
Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faidabad News, 25 फरवरी:
भारतीय जनता पार्टी की मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी के लिए चुनाव प्रचार में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने जनता से आह्वान किया कि फरीदाबाद में जीत का ऐसा रिकॉर्ड बनाएंगे जिसे कोई दूसरा तोड़ नहीं पाएगा। जनता के बीच चुनाव प्रचार से यह समीकरण बन चुके हैं। यह दावा उन्होंने फरीदाबाद विधानसभा के अलग-अलग वार्डों में मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी व पार्षद उम्मीदवारों के लिए चुनाव प्रचार करते हुए किया।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने भाजपा की मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी एवं विधानसभा फरीदाबाद के वार्ड-14 से भाजपा प्रत्याशी नरेश नंबरदार, वार्ड-31 से सैफाली सिंगला, वार्ड-32 से विनोद भाटी, वार्ड-33 से ज्योति सिलानी, वार्ड-35 से सचिन शर्मा, वार्ड-37 से मुकेश कुमार अग्रवाल, वार्ड-39 से रूमा नंबरदार सहित सभी उम्मीदवारों के लिए समर्थन मांगा। इसके अलावा वार्ड-36 से निर्विरोध पार्षद चुने गए कुलदीप साहनी के वार्ड में भी विपुल गोयल ने मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी के लिए समर्थन मांगा।

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने प्रवीण बत्रा जोशी के लिए वोटों की अपील करते हुए कहा कि पार्टी तो उन्हें रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाने के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रही है। अब जनता का भी यह फर्ज बनता है कि प्रवीण बत्रा जोशी का एक से एक 11 बनकर साथ दें। एक एक वोट कमल के फूल के निशान पर पोल करवायें और फरीदाबाद विधानसभा के सभी वार्डों से मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी के साथ यहां से भाजपा पार्षद प्रत्याशियों को भारी मत भी विजयी बनायें। भाजपा की डबल इंजन सरकार प्रदेश के हर व्यक्ति के विकास के प्रति समर्पित है और अब ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी है । श्री गोयल ने ने हरियाणा सरकार की आम आदमी के लिए चलाई गई योजनाओं को भी सांझा किया। उन्होंने कहा कि गरीबों की शिक्षा से लेकर चिकित्सा और राशन तक फ्री कर रखा है। भाजपा सरकार ने प्रदेश में रामराज्य की स्थापना की है।

कांग्रेस के बहकावे में ना आएं, कमल पर बटन दबाएं: प्रवीण बत्रा जोशी
इस अवसर पर भाजपा की मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक दल होने के साथ एक परिवार भी है। परिवार में करोड़ों सदस्य हैं। इसके बावजूद पूरे अनुशासन के साथ सभी रहते हैं। उन्होंने कहा कि इसी अनुशासन से हम सब आने वाली 2 मार्च को कमल के फूल के सामने का बटन दबाकर मजबूती देने का काम करें।

उन्होंने कहा कि जीत हमारी हर हाल में होने जा रही है। अब तो वोटों के अंतर के लिए हमें मेहनत करनी है। जितने अधिक वोटों से हमारी जीत होगी, उतनी ही ताकत से हम विकास को आगे बढ़ा पाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी बहकाने के लिए घूम रही है। हमें अपने विवेक से काम लेना है। किसी के बहकावे में नहीं आना। अपना लक्ष्य कमल का फूल है और वही दिखाई देना चाहिए। हमारा भविष्य कमल के साथ सुरक्षित है। जितने कमल हम खिलाएंगे, उतने ही मजबूत हो जाएंगे।

Related posts

हरियाणा को नवाचार का हब बनाने की दिशा में सरकार की नई पहल: CM नायब सिंह सैनी

Metro Plus

डॉ. दिनेश गुप्ता होंगे अब IMA फरीदाबाद के नए प्रधान।

Metro Plus

RK Chilana व RK Goyal ने किया धर्मेद्र सिंह का फरीदाबाद आने पर जोरदार स्वागत

Metro Plus