Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और राजेश नागर ने भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में किया रोड़ शो

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 1 मार्च:
तिगांव विधानसभा क्षेत्र के भाजपा पार्षद प्रत्याशियों के समर्थन में कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल और मंत्री राजेश नागर ने रोड़ शो किया और लोगों से वोट देने की अपील की।

सराय ख्वाजा से शुरू हुए रोड़ शो में विपुल गोयल ने स्पष्ट कहा कि जो व्यक्ति हमारे व्यापारी भाई को धमकी दे रहा है, वह यह समझ ले कि विपुल गोयल और राजेश नागर सभी व्यापारी भाइयों की ढाल हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति से डरने की जरूरत नहीं है और भाजपा के कमल के बटन को दबाकर ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं। उन्होंने कहा कि हम हर वर्ग को साथ लेकर चल रहे हैं लेकिन कोई किसी को धमकाने की कोशिश करेगा तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि तिगांव विकास की डगर पर तेजी से चल रहा है। 12 मार्च को नतीजों के बाद इस विकास की गति में और तेजी आएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आशीर्वाद से तिगांव में सैकड़ों करोड़ के विकास कार्य चल रहे हैं। अनेक विकास कार्य मंजूर हो चुके हैं जो आचार संहिता हटते शुरू हो जाएंगे और लोगों को ट्रिपल इंजन की सरकार का लाभ मिलेगा।

इस मौके पर दोनों मंत्रियों ने कहा कि फरीदाबाद में सभी 46 पार्षद और मेयर बड़े अंतर से जीत के आ रहे हैं। वहीं विकास की नई कहानी लिखने के लिए हम सब पूरी तरीके से तैयार हैं। आप लोग बिना डरे अपना वोट भारतीय जनता पार्टी को दें। भाजपा आपको डराने वालों का इलाज कर देगी। उन्होंने अपने रोड़ शो के दौरान पल्ला सेहत पुर आदि इलाकों में भी लोगों से वोट मांगे। इस दौरान उन्हें हजारों की संख्या में समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने निश्चित रहने का भरोसा दिलाया। गौरतलब है कि आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दोनों मंत्रियों ने पूरे तिगांव विधानसभा क्षेत्र में लोगों से संपर्क कर रोड़ शो के माध्यम से वोट देने की अपील की।

Related posts

अमन गोयल ने किया एसी नगर में ट्यूबवेल का उदघाटन

Metro Plus

लायंस क्लब फरीदाबाद ओल्ड ने हैल्थ कैम्प में की लोगों को डैंटल किट वितरित

Metro Plus

…..जब SDM अमित मान ने किया प्रिंटिंग प्रैसों का औचक निरीक्षण!

Metro Plus