Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने केक काटकर मनाया कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ का जन्मदिवस

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 10 मार्च:
रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते है और कर्मठ कार्यकर्ताओं के दम पर ही पार्टी सत्ता के गलियारों तक पहुंचती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का कार्यकर्ता निष्ठावान है, जो मजबूत तरीके से विपक्ष की भूमिका निभाते हुए आमजन की आवाज बुलंद करने का काम कर रहा है। सांसद हुड्डा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुमित गौड़ के जन्मदिवस पर उनके सैक्टर-10 स्थित कार्यालय पर आयोजित विशाल समारोह में उपस्थितजनों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने केक काटा और सुमित गौड़ का मुंह मीठा कराते हुए उन्हें बधाई दी।

इस मौके पर मुख्य रूप से पृथला क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पं. योगेश गौड़, पूर्व विधायक नीरज शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विजय प्रताप, जिला कांग्रेस के सह-प्रभारी रोहताश बेदी, गुलशन बगगा, रिंकू चंदीला, रोहित नागर, मयंक चौधरी युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष, वेदपाल दायमा, वीरपाल गुर्जर, तरूण तेवतिया, नितिन सिंगला, अनीशपाल, कृष्ण अत्री, अनिल कुमार नेताजी, रेनू चौहान, वरूण बंसल, फिरे पोसवाल, संजय सोलंकी, अशोक रावल, राजकुमार शर्मा, मगनवीर सौरोत, पुरूषोत्तम लाल, एडवाकेट गौतम नारायण सिंह, गौरव ठाकुर, प्रदीप गौड़, युवा कांग्रेसी नेता वैभव शर्मा मौजूद रहे।

इस मौके पर सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि सुमित गौड़ कांग्रेस के कर्मठ और मेहनती नेता है, जो फरीदाबाद में मजबूती से लोगों के हक-हकूक की आवाज को बुलंद कर रहे है। उनके जन्मदिवस पर इतनी बड़ी तादाद में एकत्रित भीड़ उनकी लोकप्रियता को दर्शाती है।

इस अवसर पर कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ ने सांसद दीपेंद्र हुड्डा का आभार जताते हुए कहा कि फरीदाबाद में कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी तरह से एकजुट है और आमजन की समस्याओं की आवाज शासन-प्रशासन के समक्ष पुरजोर तरीके से उठाने में कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ रहे। इस मौके पर प्रदेश के सह-प्रभारी जितेंद्र बघेल ने भी सुमित गौड़ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

Related posts

71वें निरंकारी संत समागम स्थल पर निरंकारी प्रदर्शनी का उद्वघाटन

Metro Plus

पर्यावरण संरक्षण के लिए सप्ताह में एक दिन साईकल जरूर प्रयोग करें: जितेन्द्र यादव

Metro Plus

अग्रवाल समिति के मंगल मिलन समारोह में 160 युवकों एवं 70 युवतियों के हुए पंजीकरण।

Metro Plus