Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

देश में सबसे बड़ी जीत दिलाने के लिए फरीदाबाद की देवतुल्य जनता का आभार: प्रवीण बत्रा जोशी

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 12 मार्च:
नगर निगम फरीदाबाद के चुनाव में देश की सबसे बड़ी जीत भारतीय जनता पार्टी की मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी को मिली है। पार्टी जिस शिद्दत और मजबूती से चुनाव लड़ी, भारतीय जनता पार्टी की जीत भी उतनी ही बड़ी हुई है। प्रवीण बत्रा जोशी ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और देवतुल्य जनता के सिर इस ऐतिहासिक जीत का सेहरा बांधा है।

फरीदाबाद नगर निगम के चुनाव में भाजपा मेयर प्रत्याशी प्रवीण बत्रा जोशी ने 3,16,851 वोटों से जीत दर्ज की है। इस तरह से उन्होंने गाजियाबाद नगर निगम की मेयर सुनीता का रिकॉर्ड तोड़ा है। सुनीता दयाल ने 2,87,656 वोटों से जीत दर्ज की थी। जिस रिकॉर्ड जीत के दावे प्रवीण बत्रा जोशी द्वारा चुनाव प्रचार में किए जा रहे थे, चुनाव के परिणाम ठीक उसी के अनुरूप आए हैं। चुनाव प्रचार में जनता जनार्दन के मिले आशीर्वाद से ही उनकी रिकॉर्ड जीत तय हो गई थी। प्रवीण बत्रा जोशी को केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, संदीप जोशी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओमप्रकाश रक्षवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व जिला महामंत्री मूलचंद मित्तल, जिला महामंत्री सुरेंद्र जांगड़ा, जिला उपाध्यक्ष वजीर सिंह डागर, सुखबीर मलेरना, पंकज रामपाल, हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनोद गुप्ता, राजबाला सरदाना, अलका भाटिया, सीमा भारद्वाज, प्रकाशवीर नागर समेत अनेक नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पर ऐतिहासिक जीत की बधाई दी।

इस मौके पर प्रवीण बत्रा जोशी ने केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा, जिला प्रभारी नरेन्द्र वत्स, राष्ट्रीय परिषद सदस्य संदीप जोशी के साथ चुनाव अधिकारी के ऑफिस में जाकर जीत का सर्टिफिकेट प्राप्त किया और सैक्टर-15 स्थित गुरूद्वारे में मत्था टेका। श्रीमती जोशी ने सभी वार्ड पार्षदों को जीत की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की। भाजपा जिला कार्यालय अटल कमल पर इस प्रचंड जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया, मिठाई बांटी और फूलों की होली खेली।

कांग्रेस मुक्त भारत का आगाज फरीदाबाद ने किया:कृष्णपाल गुर्जर
केंद्रीय राज्यमंत्री एवं फरीदाबाद के सांसद कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि फरीदाबाद में भाजपा की महापौर पद की प्रत्याशी को इतनी बड़ी विजय देकर एक इतिहास रखा है। जो हम कहते थे दिल्ली के बाद मोदी जी के कांग्रेस मुक्त फरीदाबाद करेगा, यह फरीदाबाद ने सिद्ध कर दिया है। फरीदाबाद के मतदाताओं ने मोदी जी, नायब सैनी और नगर निगम में भाजपा के पिछले कामों पर मुहर लगाई है। भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार बनाकर यह साबित कर दिया है कि विकास व सुशासन की राजनीति भाजपा करती है, इसलिए भाजपा में जनता विश्वास जता रही है। जनता की अपेक्षाओं और भरोसे पर तमाम प्रतिनिधि खरे उतरेंगे।

शीर्ष नेतृत्व, कार्यकर्ताओं और फरीदाबाद की जनता की जीत: प्रवीण बत्रा जोशी
प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि में फरीदाबाद की जनता का आभार जताते हुए कहा कि यह प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार की जनहितैषी नीतियों की भी जीत है। जनहित की नीतियों से भाजपा ने जनता का दिल जीता है। उन्होंने कहा कि चुनाव में किए गए हर वायदे को पूरा किया जाएगा। जो भी समस्याएं निगम क्षेत्र में हैं, उन समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। जो भी सरकार की योजनाएं हैं, उनका समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर अपने शहर के समग्र विकास के लिए काम करते हुए फरीदाबाद को और अधिक विकसित करने के लिए काम करेंगे। प्रवीण बत्रा जोशी ने शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व, भाजपा के सभी मंत्रियों कृष्णपाल गुर्जर, शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल, खाद्य मंत्री राजेश नागर, विधायक मूलचंद शर्मा, सतीश फागना, धनेश अदलखा, पूर्व विधायकों और संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को जीत का श्रेय दिया ।

जनता का भाजपा में विश्वास ही इस जीत की नींव: राजकुमार वोहरा
जिला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा ने ऐतिहासिक जीत की प्रवीण बत्रा जोशी को बधाई देते हुए फरीदाबाद की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के कड़े परिश्रम के साथ फरीदाबाद की जनता का भाजपा में विश्वास ही इस जीत की नींव है। सभी ने भाजपा में भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल कांग्रेस चुनावी मैदान से बाहर थी। कांग्रेस प्रत्याशी के साथ उनके नेता तक नहीं थे। इसलिए कांग्रेस को यह दिन देखना पड़ता है। भाजपा अनुशासित होकर मजबूती से चुनाव लड़ती है, परिणाम सबके सामने हैं।

मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने गिनाई महापौर की पांच प्राथमिकताएं:-
चुनाव जीतने के बाद पत्रकारों से बातचीत में मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने अपनी पांच प्राथमिकताएं गिनाई। इन पांच प्राथमिकताओं में उन्होंने कहा कि निगम के सभी अधिकारी व कर्मचारियों की उपलब्धता व जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। सभी वार्डों में सघन स्वच्छता गली, सड़क, पार्क और सभी स्ट्रीट लाइट को तुरंत ठीक किया जाएगा। हर घर तक स्वच्छ पेयजल मुहैया कराया जाएगा। हर वार्ड में ऑनलाइन सेवा केंद्र शुरू किए जाएंगे। मानसून से पूर्व शहर के सभी सीवरेज व ड्रेन सिस्टम को दुरूस्त भी किया जाएगा।

Related posts

वैष्णोदेवी मंदिर में हुई मां कत्यायनी की भव्य पूजा

Metro Plus

CP कुरैशी ने थाने का औचक दौरा कर 5 पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड, मचा हड़कम्प

Metro Plus

Haryana Chief Minister Mr. Manohar Lal addressing the senior officers of various departments

Metro Plus