Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

DC विक्रम सिंह ने जिलावासियों को दी होली व रंगोत्सव की शुभकामनाएं

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 13 मार्च:
डीसी विक्रम सिंह ने जिलावासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए अपने संदेश में कहा है कि जिलावासी ग्रीन होली अर्थात पर्यावरण के अनुकूल होली के पर्व को मनाए। होली पर्व के दौरान कोई भी ऐसा कार्य न करें, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचे। उन्होंने कहा है कि होली पर्व के दौरान पानी का प्रयोग न करें इसके स्थान पर फूलों व प्राकृतिक रंगों का प्रयोग करें ताकि प्रकृति के अनमोल संसाधन जल की बर्बादी न हो। उन्होंने कहा है कि होली के पर्व को आपसी भाईचारा व प्रेम की भावना के साथ मनाए। होली पर्व के दौरान महिलाओं का पूरा मान-सम्मान करें तथा पर्व के दौरान सहमति से ही होली खेले।

DC विक्रम सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में त्यौहारों का विशेष महत्व है। सभी त्यौहार सामाजिक सौहार्द का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि रंगों के त्यौहार होली को आपसी भाईचारा व उल्लास के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने लोगों विशेषकर युवा पीढ़ी से अपील करते हुए कहा कि नशा करके वाहन न चलाए तथा एक-दूसरे के साथ मिलजुल कर त्यौहार मनाए। किसी भी पर्व की गरिमा सौहार्द से बनती है। ऐसे में सभी प्रदेशवासी और जिलावासी इस बार होली के अवसर पर सामाजिक सद्भाव, भाईचारा, प्यार प्रेम उमंग व उल्लास के साथ पर्व की शोभा बढ़ाए।



Related posts

दिल्ली पब्लिक स्कूल में ओपन डिस्ट्रिक चैस टूर्नामेंट का आयोजन

Metro Plus

Youth Empowerment by BharatiyaYuva Shakti Trust

Metro Plus

सूरजकुंड मेले में विदेशी कलाकारों ने धूम मचाई। देखें कैसे?

Metro Plus