Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

भाईचारे व एकता का प्रतीक होता है होली का त्यौहार:राजेश भाटिया

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 13 मार्च:
व्यापार मंडल एवं फरीदाबाद टूल्स एंड हार्डवेयर एसो. ने संयुक्त रूप से तिकोना पार्क स्थित व्यापार मंडल के कार्यालय पर होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया। इस कार्यक्रम में लोगों ने फूलों की होली खेली वहीं एक दूसरे को चंदन का तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस दौरान होली के रसियो पर खूब डांस किया गया।

इस मौके पर व्यापार मंडल फरीदाबाद के प्रधान राजेश भाटिया ने कहा कि होली का त्यौहार भाईचारे व एकता का प्रतीक होता है, इसलिए हम सभी को इस त्यौहार को मिलजुलकर मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि होली के दिन दिल के सभी गिले शिकवे भुलाकर सभी से प्रेम व सौहार्द से मिलना चाहिए और अपनी आपसी एकता का परिचय देना चाहिए वहीं फरीदाबाद टूल एंड हार्डवेयर संगठन के प्रधान बी.एन. मिश्रा ने कहा कि होली एक पावन पर्व है इसलिए इस दिन शराब इत्यादि का सेवन न करते हुए नाचते गाते और अच्छे-अच्छे व्यंजनों का लुत्फ उठाकर इसे मनाना चाहिए। उन्होंने भव्य होली मिलन समारोह के आयोजन पर व्यापार मंडल फरीदाबाद व फरीदाबाद टूल्स एंड हार्डवेयर एसो. के सभी पदाधिकारियों व सदस्यगणों को बधाई दी।

इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रधान डॉ० राजेश भाटिया के संग चैयरमेन जगदीश भाटिया एवं वेद कुकरेजा, वरिष्ठ उप प्रधान-सी.पी. कालरा. उप प्रधान सोमनाथ ग्रोवर, हरीश सेठी एवं हरीश भाटिया, महासचिव बंसीलाल कुकरेजा, कोषाध्यक्ष गगन अरोड़ा, कानूनी सलाहकार आर.के. मल्होत्रा तथा कार्यकारिणी सदस्यों में रिंकल भाटिया, सचिन भाटिया, अमित नरूला, प्रेम बब्बर, रविंद्र गुलाटी, विशाल भाटिया, बंटी विरमानी, फरीदाबाद टूल्स एंड हार्डवेयर एसो. के प्रधान भोलानाथ मिश्रा, उपप्रधान मनीष अदलखा, महासचिव शैलेश मुंदडा, संयुक्त सचिव मनोज सोमानी, कोषाध्यक्ष सुमित खंडेलवाल एवं अन्य गणमान्य लोग शामिल रहे।

Related posts

निरंकारी भक्तों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान शिविर में हिस्सा लिया

Metro Plus

सरकार के यूनिक I-Card से मजदूरों को क्या होगा फायदा? देखें

Metro Plus

गुड न्यूज़ अब टैक्सी ऑटो चलाने के लिए कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नही

Metro Plus