Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

टाइम इक्विपमेंट में खुशी और उमंग के साथ मनाया गया होली का पर्व!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 13 मार्च:
टाइम इक्विपमेंट प्राइवेट लिमिटेड एनआईटी फरीदाबाद ने होली का पर्व बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर आर.के. चिलाना डॉयरेक्टर सचिन चिलाना और विशाल परनामी ने सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं। साथ ही होली के महत्व के बारे में बताया गया कि यह रंगों का त्यौहार है।

इस खास मौके पर आर.के.चिलाना ने सभी को संदेश देते हुए कहा कि होली अच्छाई की बुराई पर विजय का प्रतीक है। यह त्यौहार न केवल बसंत ऋतु के आगमन, बल्कि प्रेम, भाईचारे और पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को माफ करने का भी संदेश देता है।

इस मौके पर राकेश भाटी, भरत, अरविंद त्यागी, रविंद्र, सनी ग्रोवर, शुभम अरोड़ा, जोगिंदर, मयंक, शुभम सिरोहा, पूर्णिमा, आकांक्षा, राजविंदर, सरिता, वर्षा, सुमन, अंजलि, हीना, छवि, ऋतिका, शिवांगी, शेखर, पूनम, करूणा, राकेश, प्रेम प्रकाश, सतीश, शैलेन्द्र और कई अन्य कर्मचारियों ने इस आयोजन में भाग लिया और एक-दूसरे को रंगों से सराबोर कर प्यार और सौहार्द का संदेश दिया।

Related posts

वार्ड-37 में भाजपा उम्मीदवार महेश गोयल की इज्जत दाव पर: विधायक मूलचंद शर्मा के समर्थक होने का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है महेश गोयल को

Metro Plus

QRG Hospital के डॉ०प्रबल रॉय के खिलाफ हत्या का मुकद्दमा दर्ज करने को लेकर कृष्णपाल गुर्जर को सौंपा ज्ञापन

Metro Plus

कोरोना को मात देने के लिए सावधानी लगातार बरते: सतबीर मान

Metro Plus