Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

लाल डोरा/आबादी वाली प्रोपर्टी के कागजातों का सेल्फ सर्टिफिकेशन का कार्य जारी!

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट

फरीदाबाद, 9 अप्रैल: लाल डोरा/आबादी वाली प्रोपर्टी के कागजातों का सेल्फ सर्टिफिकेशन करने के लिए प्रत्येक जोन में डोर-टू-डोर कार्य किया जा रहा है । हरियाणा सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशानुसार पर नगर निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास के मार्गदर्शन में सभी क्षेत्रीय कर अधिकारियों ने लाल डोरा से संबंधित प्रॉपर्टी का सेल्फ सर्टिफिकेशन का कार्य तेज कर दिया गया है।

इसी क्रम में आज ओल्ड जोन-2 के गांव पल्ला के शिव मन्दिर में यह सेल्फ सर्टिफिकेशन का कार्य किया गया। इसके अलावा बल्लभगढ़ जोन ओर चंदावली जोन में घर-घर जाकर नगर निगम की तरफ से कर्मचारियों ने पहुंचकर स्थानीय निवासियों से उनकी लाल डोरा अथवा आबादी की प्रोपर्टी से संबंधित कागजातों का प्रमाण पत्र प्रोपर्टी मालिकों से सेल्फ सर्टिफाइड कराया ताकि उनको सरकार की योजना का लाभ मिल सके।

इसके अतिरिक्त नगर निगम कमिश्नर स्वनिल रविन्द्र पाटिल ने कहा कि सभी जोन के क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में कर्मचारियों को भेजकर प्रोपर्टी सर्टिफिकेटशन के कार्य को पूरा करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रोपर्टी मालिकों को अपने 10 वर्ष से अपनी प्रोपर्टी में रहने का प्रमाण देना होगा। इसमें मुख्य रूप पिछले 10 वर्षों का बिजली या 10 साल का पानी का बिल या ऐसा दस्तावेज जो राजस्व अधिकारी द्वारा सत्यापित हो और आबादी दे लाल डोरा में स्वामित्व का स्पष्ट रूप से उल्लेख करता हो। आज इस दिशा में गांव पल्ला, मच्छगर, सोतई, मुजेसर और तिलपत में भी इस कार्य के लिए निगम के कर्मचारियों ने जाकर सेल्फ सर्टिफिकेशन का कार्य किया।

Related posts

Manav Rachna के छात्र अनीश भानवाला ने 19वें एशियाई खेल में कांस्य पर साधा निशाना

Metro Plus

राज्य स्तरीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता का समापन, फरीदाबाद प्रथम!

Metro Plus

DGP के कार्यकाल को लेकर सरकार विधानसभा सत्र में हरियाणा पुलिस के कानून में संशोधन करे..

Metro Plus