Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

BPL कार्डधारकों को 5 किलो मुफ्त गेहूं दिया जाएगा: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 24 जुलाई:
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा गरीब व जरूरतमंद लोगों को हर मूलभूत सुविधा उपलब्ध करवाने के सभी प्रयास युद्धस्तर पर किए जा रहे हैं। यह विचार कृष्णपाल गुर्जर भारी उद्योग एवं ऊर्जा राज्य मंत्री, भारत सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राशन डिपोको के तहत आने वाले डिपो को तिलकराज, सतनाम व नवीन भाटिया के डिपो के अंतर्गत आने वाले पात्र लाभार्थियों को इस योजना के तहत राशन वितरित करने के उपरांत उपस्थित लोगों को संबोधित करते कहे।
इस मौके पर कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में संपूर्ण भारतवर्ष के सभी वर्गों के हित सुरक्षित हैं और सभी वर्गों के समुचित विकास के लिए अनेकों योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। संबंधित व्यक्ति को चाहिए कि वे अपने से जुड़ी योजना के बारे जानकारी हासिल कर संबंधित योजना का भरपूर लाभ लें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (पीएमजीकेवाई) अत्यंत महत्वपूर्ण योजना है। जिसके अंतर्गत एचएवाई, ओपीएच, बीपीएल कार्ड धारकों को 5 किलो मुफ्त गेहूं दिए जाने का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में किसी भी समस्या के लिए पात्र लाभार्थी उनके कार्यालय या जिला रेडक्रॉस बिल्डिंग सैक्टर-12 में जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक विभाग कार्यालय में संपर्क कर सकता है। केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, बीपीएल, एएवाई जैसी योजनाओं के बारे उपस्थित अधिकारियों से कहा कि वह इस प्रकार की योजना का जनहित में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करें।
जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अशोक रावत ने बताया कि पिछले वर्ष माह अप्रैल 2020 से नवंबर 2020 तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत बीपीएल, एएवाई, ओपीएच कार्ड पर 5 किलो ग्राम गेहूं प्रति व्यक्ति मुक्त में लाभार्थियों को वितरित किया गया था। जिला फरीदाबाद में कुल 193897 कार्ड धारक है। जिसमें ओपीएच के 144881, बीपीएल के 42570, एएवाई के 6446 धारक हैं। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत फरीदाबाद में लगभग 35 हजार क्विंटल गेहूं लाभार्थियों में वितरित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त वर्तमान में नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट, रेगुलर के तहत ओपीएच व बीपीएल राशन कार्ड पर 3 किलोग्राम गेहूं प्रति व्यक्ति 2 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से व 2 किलोग्राम बाजरा 1 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से तथा एएवाई राशन कार्ड पर 25 किलोग्राम गेहूं प्रति कार्ड 2 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से व 10 किलोग्राम बाजरा 1 रूपये प्रति किलोग्राम की दर से तथा बीपीएल व एएवाई कार्डो पर चीनी 1 किलोग्राम प्रति कार्ड वितरित किए जा रहे हैं।

Related posts

Kundan Green Valley स्कूल के संस्थापक शिवलाल शर्मा और लक्ष्मी देवी शर्मा की रस्म पगड़ी रविवार, 17 दिसम्बर को

Metro Plus

विद्यासागर इंटरनेलशनल स्कूल के छात्रों ने सूरजकुंड क्राफ्ट मेले में फेस पेंटिंग में बाजी मारी

Metro Plus

शहर की समस्याओं को लेकर विकास चौधरी ने खोला विधायक के खिलाफ मोर्चा

Metro Plus