Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

गाय को एक जीव मानना हमारी सबसे बड़ी भूल होगी: राजेश नागर

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 14 अप्रैल:
नवादा गांव में स्थित श्री बांके बिहारी गौशाला में मंत्री राजेश नागर ने गायों के लिए नवनिर्मित शेड का उद्वघाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यहां लोगों की मांग पर जल्द ही नंदी शेड का भी निर्माण कराया जाएगा।

इस मौके पर मंत्री राजेश नागर ने कहा कि गाय पूरे संसार की मां है वह पूरे संसार का पालन करती हैं। गाय को एक जीव मानना हमारी सबसे बड़ी भूल होगी। गाय जीव नहीं है गाय कृपा है। जिस पर गौ माता की कृपा होती है वह संसार के आवागमन से मुक्त हो जाता है। हमारे यहां हर धार्मिक क्रिया में गाय की सेवा, गाय का पूजन जरूर किया जाता है। इसका कारण है कि हमारे पूर्वजों ने गाय के महत्व पर को समझ लिया था लेकिन आज बदलते समय में गाय की अनदेखी हो रही है। जो निश्चित तौर पर चिंता का विषय है।

इस अवसर पर मंत्री राजेश नागर ने कहा हमारी हरियाणा सरकार गौरक्षा के लिए संरक्षण एवं संवर्धन के लिए अपने समर्थ प्रयास कर रही है। इसके अंतर्गत अनेक गौशालाओं के लिए गायों के चारे के लिए भी समय-समय पर अनुदान देती है। हम बांके बिहारी गौशाला को भी नियमानुसार मदद के लिए तत्पर रहेंगे। उन्होंने लोगों से गौसेवा की अपील की।

इस मौके पर श्रीयुत आनंद भिक्ष जी महाराज, सरपंच बेगराज नागर, पार्षद प्रदीप टोगर, अजीत सरपंच, गुलशन सिंघल, मनोज कुमार, राजेश नागर, दीपक कुमार गुप्ता, अजय पाराशर, महिपाल आर्य सरपंच, मास्टर कर्मवीर, जगत सिंह,अजय गर्ग, प्रताप नागर, अजब चंदीला, सुंदर कसाना, अजीत सिंह पटवा और गांव के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related posts

पर्यावरण संरक्षण तथा ऊर्जा जरूरतों की पूर्ति अक्षय ऊर्जा स्रोत से ही संभव: प्रो० दिनेश कुमार

Metro Plus

फौगाट स्कूल के छात्र अमन शुक्ला का स्कूली नेशनल क्रिकेट में चयन

Metro Plus

सरस्वती शिशु सदन स्कूल में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया

Metro Plus