Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

भारतीय सैनिकों पेंशन राशि को बढ़ाकर 4500 रूपये मासिक निर्णय: डा० अमित कुमार

महेश गुप्ता
फरीदाबाद,19 अक्टूबर:
जिला सैनिक बोर्ड के अध्यक्ष एवं उपायुक्त डा० अमित कुमार अग्रवाल ने अवगत कराया है कि 31 अगस्त 1945 से पहले भारतीय थल सेना में भर्ती हुए परन्तु किन्हीं कारणों से निष्कासित कर दिये गये जिला के सम्बन्धित पूर्व सैनिकों अथवा उनकी वीरांगनाओं को अब 22 सितम्बर 2015 से हरियाणा सरकार की तरफ से उनकी पेंशन राशि को बढ़ाकर 4500 रूपये मासिक करने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने बताया कि इससे पूर्व उन्हें यह पेंशन राशि हर महीने 3000 हजार रूपये दी जाती थी। ऐसे लाभार्थी पेंशनधारक सैनिकों ने भारतीय सेना से निष्कासित होने के पश्चात् किसी भी अन्य विभाग में सेवा न दी हो और वे अन्य कहीं से भी किसी भी प्रकार की पेंशन प्राप्त न कर रहे हों।
डा० अग्रवाल ने बताया कि इस सम्बन्ध में और अधिक जानकारी हासिल करने के लिए स्थानीय सैक्टर-16 स्थित जिला सैनिक बोर्ड के सचिव के कार्यालय में स्वयं जाकर अथवा कार्यालय के दूरभाष नम्बर-0129-2287304 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Related posts

फरीदाबाद नगर निगम का हाल कहीं पंचकूला की तरह ही ना हो जाए..!

Metro Plus

पढि़ए, नरेन्द्र गुप्ता ने धारा 370 को हटाने का विरोध करने वालों के बारे में क्या कहा ?

Metro Plus

कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज ने कहा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा होंगे हरियाणा के अगले मुख्यमंत्री।

Metro Plus