Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

लाल डोरा/आबादी वाली प्रोपर्टी के कागजातों का सेल्फ सर्टिफिकेशन से क्या है फायदे?

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 21 मई:
नगर निगम कमिश्रर धीरेन्द्र खडग़टा ने कहा है कि लाल डोरा/आबादी वाली प्रॉपर्टी के कागजातों को निगम कार्यालय में जमा करने के बाद लाभार्थी नगर निगम MCF से सर्टिफिकेट प्राप्त कर मात्र एक रूपए में अपने लाल डोरे की प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री कराकर मालिकाना हक ले सकता है। इससे लाभार्थी सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ भी उठा सकेंगे। इसके लिए निगम द्वारा घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करने का काम भी किया जा रहा है। निगमायुक्त CMC खडग़टा आज निगम मुख्यालय में लाल डोरा/आबादी वाली प्रॉपर्टी के कागजातों के सेल्फ सर्टिफिकेशन को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ले रहे थे। बैठक में जॉइंट कमिश्नर और निगम टैक्स विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

निगमायुक्त CMC धीरेन्द्र खडग़टा ने अधिकारियों को बैठक में सख्त निर्देश दिए हैं कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की लाभकारी योजना को सफल बनाने के लिए सभी जोन के जॉइंट कमिश्नर और क्षेत्रीय कर अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में कर्मचारियों को भेजकर प्रोपर्टी सर्टिफिकेशन के कार्य को जल्द से जल्द पूरा करायें।

निगम की इस बैठक में एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा, जॉइंट कमिश्नर हितेंद्र कुमार, जॉइंट कमिश्नर करण भदोरिया, जॉइंट कमिश्नर द्विजा सहित टैक्स विभाग के अधिकारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे ।

Related posts

FMS के नन्हे-मुन्हे स्कूली बच्चों ने मनाया रक्षा बंधन का पर्व

Metro Plus

1 जुलाई से लागू होने जा रहे GST के बाद कुछ चीजें मंहगी कुछ हो जाएंगी सस्ती

Metro Plus

स्वच्छ गांव, स्वस्थ गांव की दिशा में जिला परिषद सख्त, CEO शिखा ने की समीक्षा बैठक

Metro Plus