Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

जिले में अवैध खनन अब किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा: कमलेश बिधलान

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट

Faridabad News, 23 मई: हरियाणा सरकार अवैध खनन के खिलाफ कड़े कदम उठा रही है और खनन विभाग लगातार इस पर नजर बनाए हुए है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार विभाग के महानिदेशक के.एम. पांडुरंग खुद खनन विभाग की गतिविधियों पर मॉनिटरिंग कर रहे हैं और जरूरी दिशा-निर्देश जारी कर रहे हैं। सरकार का मुख्य लक्ष्य खनन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाना और अवैध खनन को जड़ से खत्म करना है।

जिला खनिज अधिकारी कमलेश बिधलान ने बताया कि खनन विभाग की टीम द्वारा विभागीय जांच अभियान के तहत पाली नाका पर की गई कार्यवाही में एक ट्रक को बिना ई-रवाना बिल के पकड़ा गया। टीम ने जब वाहन को रोककर दस्तावेजों की जांच की तो चालक के पास खनिज से संबंधित कोई वैध बिल उपलब्ध नहीं था। कमलेश बिधलान ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए खनिज वाहन को सम्बंधित पुलिस स्टेशन में निर्धारित नियमों के तहत जब्त कर लिया गया है।

जिला खनिज अधिकारी कमलेश बिधलान ने बताया कि हरियाणा सरकार अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और विभागीय स्तर पर निरंतर निगरानी रख रहे है। उन्होंने कहा कि महानिदेशक पांडुरंग व डीसी विक्रम सिंह के दिशा-निर्देशों अनुरूप जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन को रोकने के लिए निरन्तर सख्त अभियान जारी रहेगा। इसके तहत जिले के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं और दोषियों पर कठोर कार्यवाही की जा रही है। इस अभियान का मुख्य उद्वेश्य खनन गतिविधियों को पारदर्शी बनाना और प्राकृतिक संसाधनों के अनियमित दोहन को रोकना है। हरियाणा सरकार का संकल्प है कि राज्य में अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कानूनी कार्यवाही होगी।

Related posts

प्रतियोगिताएं बढ़ाती हैं बच्चों की स्मरण शक्ति: सीमा त्रिखा

Metro Plus

Women’s Power ने रक्तदान शिविर लगा 51 यूनिट रक्त एकत्रित किया, महिलाओं और पुलिसकर्मियों ने भी किया रक्तदान।

Metro Plus

सरकार लाई ऋणों के बकाया ब्याज को माफ करने की आर्कषक योजना: विक्रम सिंह

Metro Plus