Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

समाधान शिविर और पोर्टलों पर मिली शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी: विक्रम सिंह

समीक्षा बैठक के दौरान अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्यवाही: विक्रम सिंह
Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 30 मई: जिला उपायुक्त विक्रम सिंह ने अधिकारियों की बैठक में समाधान शिविर, सीएम विंडो और एसएमजीटी पोर्टल की विस्तारपूर्वक समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारी लंबित शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करे। इस कार्य में अगर किसी भी अधिकारी या कर्मचारी द्वारा लापरवाही की गई तो वह बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीसी विक्रम सिंह ने समीक्षा बैठक के दौरान अनुपस्थित अधिकारियों को लेकर सख्त आदेश जारी करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति बिना सूचना के बैठक में अनुपस्थित रहता है और उसके विभाग से सम्बंधित कोई शिकायत लंबित है तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय को दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि आगामी सप्ताह तक लंबे समय से लंबित शिकायतों का संतोषजनक समाधान नहीं किया गया तो जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के लिए संबंधित को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनहित के कार्य नायब सरकार की प्राथमिकता है। ऐसे में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा शिकायतों की नियमित समीक्षा भी की जा रही है।

डीसी विक्रम सिंह ने कहा कि कोई भी शिकायत दोबारा न खुले, इसके लिए पहली बार में ही शिकायतकर्ता से संतुष्टि प्राप्त की जाए। निपटान के दौरान शिकायतकर्ता से संपर्क कर उसकी संतुष्टि सुनिश्चित करना अब अनिवार्य कर दिया गया है। अधिकारी सिर्फ औपचारिक कार्रवाई करके रिपोर्ट बंद न करें, बल्कि समस्या के समाधान के साथ शिकायतकर्ता का फीडबैक भी दर्ज करें।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी स्वयं पोर्टलों पर प्राप्त होने वाली शिकायतों की निगरानी करते हैं, इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पोर्टल से संबंधित शिकायतों को पूरी गंभीरता से लें और निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका निवारण सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि रिव्यू मीटिंग से एक दिन पूर्व ही पोर्टल पर दर्ज की गई समाधान प्राप्त शिकायतों को अपडेट कर हटा लिया जाए। इससे समीक्षा बैठक के दौरान केवल वास्तविक लंबित मामलों की ही चर्चा हो सकेगी और विभागीय प्रगति का पारदर्शी मूल्यांकन संभव होगा।

उन्होंने कहा कि जिन विभागों में शिकायतों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक है, उनके त्वरित निपटारे के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि कई बार शिकायतें बहु-विभागीय होती हैं, ऐसे में संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर संयुक्त रूप से समाधान सुनिश्चित किया जाएए ताकि समस्याएं अनावश्यक रूप से लंबित न रहें।

समीक्षा बैठक में एडीसी सतबीर मान, एसडीएम बडख़ल त्रिलोक चंद, एसडीएम बल्लभगढ़ मयंक भारद्वाज, सीटीएम अंकित कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।



Related posts

नगर निगम के ठेकेदारों पर लटकी तलवार, निगमायुक्त ने दिए जांच के आदेश

Metro Plus

Fogaat School में पुलिस प्रशासन ने कराई चित्रकला प्रतियोगिता

Metro Plus

समाधान शिविर की शिकायतों का संतोषजनक समाधान नहीं तो अधिकारियों को दिए जाएंगेे नोटिस: SDM शिखा

Metro Plus