Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

IMT स्थित पेट्रोल पंप पर MCF ने की सीलिंग की कार्यवाही!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad News, 29 मई:
नगर निगम MCF द्वारा आज उन कई संपत्तियों को सील किया गया है जिनके ऊपर लाखों रुपए का टैक्स बकाया था। इसी कड़ी में नगर निगम MCF ने आज सेक्टर-69 IMT स्थित पेट्रोल पंप के कार्यालय को सील कर दिया गया। वहीं नगर निगम MCF की टीम जब सेक्टर-3 स्थित पेट्रोल पंप पर सीलिंग के लिए पहुंची तो उन्होंने मौके पर ही 1 लाख, 48 हजार रुपए से ज्यादा का प्रोपर्टी टैक्स का चेक निगम की टीम को सौंप दिया। नगर निगम द्वारा बकाया प्रोपर्टी टैक्स के डिफाल्टरों पर कार्यवाही लगातार जारी है

निगम आयुक्त CMC धीरेंद्र खडग़टा ने बताया कि आगामी 1 जून से निगम द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स जमा न करने वाले बकायादारों पर ओर ज्यादा सख्ती की जाएगी और समय पर टैक्स न देने पर प्रोपर्टियों को सील किया जाएगा। निगमायुक्त ने सभी क्षेत्रीय कर अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे बकाया प्रोपर्टी टैक्स को रिकवर करने के लिए सख्त कदम उठाएं।

नगर निगम कमिश्नर धीरेंद्र खडग़टा ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा है कि शहरवासी अपना प्रोपर्टी टैक्स समय पर जमा कराएं ताकि शहर के विकास में नगर निगम तेज गति के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ा सके।

Related posts

ऑनलाइन शॉपिंग पोर्टल भी सूरजकुंड के इस अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले में आए है: सुमिता मिश्रा

Metro Plus

शिक्षाविद सतीश फौगाट को दुष्यंत चौटाला ने दिया बेस्ट स्कूल का अवार्ड

Metro Plus

YMCA ने विद्यार्थियों को ट्यूशन फीस पर दी 100 प्रतिशत तक वित्तीय राहत

Metro Plus