Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

मेयर की अपील पर क्या MCF अधिकारी और पार्षद शहर को इंदौर जैसा स्वच्छ शहर बन पाएंगे?

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट

Faridabad News, 2 जून: महापौर प्रवीण जोशी ने स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत निगम MCF मुख्यालय के कॉन्फेंस हॉल में आयोजित शपथ कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचकर वहां उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और निगम पार्षदों को स्वच्छता के प्रति शपथ दिलाई।

इस अवसर पर उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील करते हुए कहा कि वह इस स्वच्छता पखवाड़े को सफल बनाने के साथ-साथ पूरे फरीदाबाद शहर को इंदौर जैसा स्वच्छ शहर बनाने में मदद करें। उन्होंने कहा कि यह फरीदाबाद शहर अपना शहर है और अपने शहर को स्वच्छ बनाने का हमारा दायित्व है। बता दें कि एक जून को स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत नगर निगम के सभी जोन में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित गए।

इस मौके पर MCF जॉइंट कमिश्नर द्विजा ने बताया कि 21 जून तक हर रोज स्वच्छता और पर्यावरण को शुद्ध रखने के संदेश देने वाले कार्यक्रम चलेंगे। इसके तहत कूड़े को अलग-अलग करने और कूड़ा निस्तारण के साथ-साथ प्रतिबंधित प्लास्टिक के प्रयोग पर प्रतिबंध जैसे किस तरीके से घरों को जीरो वेस्ट घर बनाया जाए आदि विषयों पर नगर निगम की तरफ से कार्यक्रम किए जाएंगे।

जॉइंट कमिश्नर द्विजा ने बताया कि इस स्वच्छता पखवाड़े में शामिल होने वाले स्कूली बच्चों के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से नगर निगम स्वच्छता पखवाड़े को सफल बनाया जाएगा।

इस कार्यक्रम के लिए अलग-अलग जगहों पर अधिकारियों की ड्यूटी सरकार के आदेशों के तहत लगाई गई है। इसके तहत अधिकारी अपने-अपने जोन में स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा कर निगरानी रखेंगे।

Related posts

तूफान ने दी दस्तक, रातभर में कई जिलों के चपेट में आने की आशंका कई जगह हाई अलर्ट

Metro Plus

शहरी स्कूलों के बच्चों की तर्ज पर आधुनिक शिक्षा उपलब्ध करवा रहा है पाईनवुड स्कूल: नगेन्द्र भड़ाना

Metro Plus

इनैलो महिला जिलाध्यक्ष अनीता भारद्वाज हजारों समर्थकों सहित भाजपा में शामिल

Metro Plus