Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

केंद्रीय टीम ने बडख़ल झील पर चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों और घाटों का किया निरीक्षण!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट

Faridabad News, 17 जून: भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय द्वारा संचालित जल शक्ति अभियान 2025 कैच द रेन के अंतर्गत केंद्र से आई दो सदस्यीय उच्च स्तरीय टीम ने बडख़ल झील एवं बडख़ल के अन्य स्थानीय क्षेत्र में जल संरक्षण से संबंधित परियोजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया। इस टीम का नेतृत्व खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के निदेशक पंकज कुमार ने किया। निरीक्षण के दौरान फरीदाबाद स्मार्ट सिटी लिमिटेड के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमित मान, सिंचाई विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, नगर निगम एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

टीम ने बडख़ल झील सहित क्षेत्र के अन्य जल स्रोतों, तालाबों, वर्षा जल संचयन संरचनाओं एवं जल निकायों का मौके पर जाकर अवलोकन किया। अधिकारियों द्वारा टीम को इन संरचनाओं की स्थिति, प्रगति, निर्माण कार्य, पुनर्विकास तथा रख-रखाव संबंधी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई। टीम सदस्यों ने कहा कि सामूहिक भागीदारी और प्रशासनिक इच्छाशक्ति के माध्यम से जल संरक्षण को जन आंदोलन का स्वरूप दिया जा सकता है।

केंद्रीय टीम ने बडख़ल झील पर चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों और घाटों का भी निरीक्षण किया। टीम ने झील की साफ-सफाई, घाटों की स्थिति और पुनर्निर्माण के प्रयासों की सराहना की। इसके अतिरिक्त टीम ने परसोन मंदिर परिसर का अवलोकन करते हुए वहां स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों का भी निरीक्षण किया और उनके संरक्षण की दिशा में उठाए गए कदमों की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान केंद्रीय टीम ने स्थानीय निवासियों से सीधा संवाद कर जल संरक्षण कार्यों को लेकर फीडबैक प्राप्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि इन संरचनाओं से भू-जल स्तर में सकारात्मक सुधार देखने को मिला है। टीम ने नागरिकों से संरचनाओं के रख-रखाव में सहभागिता निभाने और जल संचयन को जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की। टीम सदस्यों ने कहा कि आने वाली पीढिय़ों को जल संकट से बचाने के लिए आज के सामूहिक प्रयास निर्णायक भूमिका निभाएंगे।

Related posts

Modern Delhi Public School staged a Musical Presentation Namami Gange

Metro Plus

सरस्वती शिशु सदन में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

Metro Plus

कृष्ण अत्री के नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकताओं ने शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा का पुतला फूंका

Metro Plus