Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

HSVP की कॉमर्शियल व रिहायशी प्रापर्टी की E-Auction 23 जुलाई को।

मैट्रो प्लस से नवीन गुप्ता की रिपोर्ट
फरीदाबाद, 16 जुलाई:
हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण @ #HSVP फरीदाबाद के अंर्तगत सेक्टर-12 फरीदाबाद में होटल साईट व रिहायशी व कॉमर्शियल प्रापर्टी के लिए ई-आक्सन 23 जुलाई को होगी। यह जानकारी देते हुए इस्टेट ऑफिसर जितेंद्र कुमार ने बताया कि इसके लिए ई आक्सन प्रात:10 बजे http://hsvphry.org.in पर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल 20 जुलाई को दोपहर 12 बजे तक खुला रहेगा।
उन्होंने बताया कि इस दौरान सिर्फ उन्हीं प्रापर्टी का ई-आक्शन किया जाएगा जिनके लिए कम से कम चार बीड्स रजिस्टर होंगी। उन्होंने बताया कि सभी नियम व शर्तें हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की वेबसाईट http://hsvphry.org.in पर उपलब्ध करवाई गई हैं।

Related posts

महारानी वैष्णोदेवी मंदिर में धूमधाम से मनाई गई होली

Metro Plus

वाईएमसीए विश्वविद्यालय में आवासीय परिसर का निर्माण कार्य प्रारंभ

Metro Plus

अपने कार्यकाल में मैंने बुनियादी काम करवाए और कई बड़े प्रोजेक्ट बल्लभगढ़ लेकर आई: शारदा राठौर

Metro Plus