Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

नॉन कन्फर्मिंग एरियाज को लेकर मुख्यमंत्री से मिला लघु उद्योग भारती का शिष्टमंडल।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad, 22 जुलाई:
लघु उद्योग भारती हरियाणा का एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से संत कबीर कुटीर (मुख्यमंत्री निवास) चंडीगढ़ में हरियाणा के लघु एवं सूक्ष्म उद्योगों से जुड़ी मांगों को लेकर मिला। मुख्यमंत्री ने सूक्ष्मता के साथ शिष्टमंडल की सारी मांगों पर ध्यान देते हुए आश्वस्त किया कि नॉन कन्फर्मिंग एरियाज वाले विषय पर जिस की घोषणा उन्होंने बजट में भी की थी, जल्द ही पोर्टल लॉन्च किया जाएगा।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने अन्य विषयों पर भी उन्होंने संज्ञान लिया और उनके समाधान को लेकर जल्द निर्णय लेने का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने सारे विषयों को गहनता से सुना एवं अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री निवास में भोजन के उपरांत बैठक संपन्न हुई।

इस शिष्टमंडल में प्रदेश अध्यक्ष शुभ आदेश मित्तल, रमन सलूजा, सुधीर चंद्रा, संजय डाटा रेवाड़ी, विनोद बंसल एवं सुभाष चंद सम्मिलित थे।

Related posts

खुलासा: प्रदेशभर में 75 फीसदी मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में नहीं हैं आग से सुरक्षा के मानक पूरे

Metro Plus

कभी भी सील हो सकते हैं बीकानेर मिष्ठान भण्डार! जाने क्यों?

Metro Plus

वाईएमसीए विश्वविद्यालय में दिनेश रघुवंशी ने अपनी कविताओं से विद्यार्थियों को खूब गुदगुदाया।

Metro Plus