Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

समाधान शिविरों से लोगों को मिल रही है सीधी राहत: ADC सतबीर मान

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad News, 8 सितंबर: हरियाणा सरकार की पहल पर समाधान शिविर जिलावासियों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। इस पहल से नागरिकों को अपनी समस्याओं का समाधान एक ही स्थान पर मिल रहा है। सैक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीसी सतबीर मान ने की।

ADC सतबीर मान ने जानकारी देते हुए कहा कि समाधान शिविरों में नागरिकों की ओर से सबसे अधिक समस्याएं परिवार पहचान पत्र, (PPP ID) में आय संबंधी त्रुटियों और नए सदस्य जोडऩे से जुड़ी सामने आई हैं। इसके अलावा राशन कार्ड, अवैध अतिक्रमण, पुलिस और बिजली विभाग से संबंधित शिकायतें भी बड़ी संख्या में प्राप्त हुई हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी मुद्दों के त्वरित निपटान के लिए सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि लोगों को शीघ्र राहत मिल सके।

ADC सतबीर मान ने कहा कि समाधान शिविरों के माध्यम से नागरिकों की विभिन्न प्रशासनिक और शासकीय विभागों से जुड़ी समस्याओं का तुरंत निपटारा किया जा रहा है। इन शिविरों में लोगों को विशेष रूप से स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रॉपर्टी आईडी, परिवार पहचान पत्र, भूमि पंजीकरण, समाज कल्याण पेंशन, राशन कार्ड, स्थानीय निकायों से नो-ड्यूज प्रमाण पत्र, नगरपालिका द्वारा नक्शा पास करवाने, बिजली, सिंचाई, सार्वजनिक स्वास्थ्य और आपराधिक शिकायतों जैसी सेवाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि किसी नागरिक को इन विषयों में किसी भी प्रकार की परेशानी है तो वह नि:संकोच समाधान शिविर में आकर अपनी शिकायत दर्ज कराए। उन्होंने यह भी कहा कि जिला प्रशासन और प्रदेश सरकार हमेशा नागरिकों की सहायता के लिए तत्पर हैं और जनहित में यह पहल निरंतर जारी रहेगी।

ADC सतबीर मान ने बताया कि जिला प्रशासन हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 से 12 बजे तक लघु सचिवालय में जनता की समस्याएं सुनकर त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहा है। उन्होंने कहा कि शिकायत समाधान शिविरों में नागरिकों की भागीदारी सरकार और प्रशासन पर उनके भरोसे को दर्शाती है।

समाधान शिविर में सीटीएम अंकित कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related posts

FMS में ग्रैंड पेरेंटस डे का आयोजन किया गया

Metro Plus

सूखे कद्दू को बांधकर पार किया जा सकता है गहरा पानी: डॉ०एमपी सिंह

Metro Plus

Seema Trikha ने किया 11 KM लंबी पानी की Pipe Line के निर्माण कार्य का शुभारंभ

Metro Plus