Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

स्वच्छता अभियान के तहत पार्कों में लगे ओपन जिम की मशीनों को ठीक करवाने का काम किया जा रहा है: निगमायुक्त

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad News, 12 सितंबर: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में चलाए जा रहे 11 साप्ताहिक हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने की दिशा में नगर निगम फरीदाबाद द्वारा शहर के पार्कों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए विशेष पार्क स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा के दिशा-निर्देशों पर निगम के हॉर्टिकल्चर विंग द्वारा हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के उद्वेश्य से पार्कों में सफाई अभियान के साथ-साथ लगे हुए ओपन जिम की मशीनों की भी रिपेयरिंग कराई जा रही है। इस अभियान का उद्वेश्य हरित स्थलों को सुरक्षित, ताजगीपूर्ण और परिवारों के लिए अनुकूल बनाना है।

निगम अधिकारियों ने बताया कि पार्कों की स्वच्छता केवल निगम के प्रयासों से ही नही, बल्कि नागरिकों के सहयोग से ही संभव है। इसलिए निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे भी पार्कों की स्वच्छता में अपनी जिम्मेदारी निभाएं। नागरिक इन तरीकों से योगदान दे सकते हैं:-

हमेशा कूड़ेदान का उपयोग करें।

प्लास्टिक एवं गंदगी फैलाने से बचें।

खाने-पीने का कचरा, रैपर व बोतलें अपने साथ वापस ले जाए।

बच्चों को भी हरित स्थलों का सम्मान करना सिखाएं।

नगर निगम द्वारा संदेश दिया गया है कि सभी मिलकर अपने पार्कों को स्वच्छ रखेंगे तो वे न केवल शहर की शान बनेंगे, बल्कि समाज को स्वस्थ व खुशहाल बनाने में भी योगदान देंगे।

Related posts

उद्योग मंत्री विपुल गोयल के शहर में व्यापारी भी सुरक्षित नहीं!

Metro Plus

फरीदाबाद मॉडल स्कूल के निशानेबाज आदर्श सिंह ने जीता स्वर्ण पदक

Metro Plus

खुशखबरी, 20 से खुल सकते हैं रेड जोन के चार जिलों में कंटेनमेंट क्षेत्रों को छोड़कर कुछ व्यापारिक प्रतिष्ठान

Metro Plus