Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस पर नेहरू कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad News, 17 सितंबर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर सैक्टर-16 स्थित नेहरू कॉलेज और सैक्टर-11 स्थित तेरापंथ भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। साथ ही सैक्टर-19 महावीर मंदिर में ALEMCO संस्था द्वारा दिव्यांगजन के लिए विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।

इस शिविर में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि यह न केवल मानवता की सेवा है, बल्कि समाज में जिम्मेदार नागरिक होने की पहचान भी है। मंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे इस प्रकार के सामाजिक एवं जनकल्याण कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी करें। उन्होंने कहा कि रक्तदान से जरूरतमंदों के जीवन को बचाया जा सकता है और समाज में एकजुटता एवं सहयोग की भावना मजबूत होती है।

भारत सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों के कल्याण हेतु आयोजित 75वें सामाजिक अधिकारिता शिविर में जिले भर से लाभार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडीपी योजना के अंतर्गत नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरित किए गए। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने लाभार्थियों को उपकरण वितरण कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। आयोजन में ELIMCO भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम जयपुर के सहयोग से उपकरण प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि यह पहल समाज के हर वर्ग तक आवश्यक सहायता पहुंचाने और विकसित भारत @2047 के लक्ष्य को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Related posts

श्रम कानून श्रमिकों के साथ-साथ संस्थानों के लिए भी उपयोगी है: मल्होत्रा

Metro Plus

Dynasty International में जब नन्हे-मुन्ने बच्चों ने फैशन-शो के माध्यम से रंगों की छटा बिखेरी।

Metro Plus

Modern Delhi Public School staged a presentation A Musical Soiree

Metro Plus