Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

फरीदाबाद के लोग स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी बनाएं: CEO शिखा

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad News, 17 सितंबर: हरियाणा सरकार एवं पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के अनुपालन में फरीदाबाद जिले में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा और स्वच्छता ही सेवा अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद शिखा की अध्यक्षता में संबंधित विभाग के अधिकारियों और ग्राम सचिवों की बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक में अभियान की रूपरेखा और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए। सीईओ शिखा ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक यह अभियान सभी ग्राम पंचायतों में संचालित होगा। उन्होंने सभी ग्रामवासियों से अपील की कि वे अपने गांव के सार्वजनिक स्थानों, अमृत सरोवरों, फिरनी आदि की सफाई सुनिश्चित करें और किसी भी ग्राम में कूड़े-करकट का ढेर न दिखाई दे। साथ ही सभी ग्राम पंचायतों को प्लास्टिक फ्री बनाने का निर्देश भी दिया गया।

अभियान के दौरान जिले की तीन सबसे स्वच्छ एवं सुंदर ग्राम पंचायतों को जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। जिला स्तर पर चयनित पंचायतों को 22 सितंबर को सम्मानित किया जाएगा, जबकि राज्य स्तर पर 26 सितंबर को पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

इस अभियान का मुख्य उद्वेश्य प्रत्येक गांव को साफ-सुथरा और सुंदर बनाना है, ताकि ग्रामवासी स्वस्थ और सक्रिय जीवन जी सकें। सभी ग्रामवासियों से आग्रह है कि वे इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी बनाएं।

Related posts

नपेंगे अधिकारी: Fire की फर्जी NOC से प्राईवेट स्कूल ने ली शिक्षा विभाग से मान्यता, HighCourt ने दिए आदेश!

Metro Plus

जिला प्रशासन द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा जन्मोत्सव पखवाड़ा में लगाया जांच माप शिविर: डीसी विक्रम

Metro Plus

बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाता घर से वोटिंग का चुन सकते हैं विकल्प, देखें कैसे?

Metro Plus