Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

सोमवार से मीट की दुकानें होंगी सील, नहीं बेच सकेंगे मीट विके्रता मीट! जाने कारण?

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad News, 18 सितंबर: नगर निगम ने शहर में बिना अनुमति के चल रही मीट की दुकानों पर सख्ती बरतते हुए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। निगम क्षेत्र में कई स्थानों पर अवैध रूप से संचालित मीट की दुकानों और स्टॉलों की शिकायतें लगातार मिल रही थीं, जिनके पास निगम द्वारा जारी किया गया लाइसेंस नहीं है।

निगम आयुक्त धीरेंद्र खडग़टा के दिशा-निर्देशानुसार सीलिंग का विशेष अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने मीट विक्रेताओं को निर्धारित नियमों एवं मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत लाइसेंस प्राप्त कर व्यवसाय करने के लिए निर्देश दिए गए हैं ।

जिन दुकानों/रेहड़ी/पट्टियों पर बिना अनुमति मीट का विक्रय किया जा रहा था। उन्हें सील किया गया था, यहां प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० नीतीश परवाल ने स्पष्ट किया है कि बिना लाइसेंस के चल रही सभी मीट की दुकानों को तत्काल सील किया जाएगा। किसी भी दुकान या स्टॉल को लाइसेंस मिलने तक संचालन की अनुमति नहीं होगी।

अवैध रूप से चल रहे मीट कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा:-

निगम प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केवल लाइसेंस प्राप्त दुकानों से ही सामग्री खरीदें। वहीं अवैध मीट कारोबार की सूचना मिलने पर तुरंत निगम के इंफोर्समेंट विभाग को सूचित करें।

नगर निगम फरीदाबाद शहर को स्वच्छ और स्वस्थ रखने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि तीन दिन के अंदर सभी मीट विक्रेता अपनी इस तरीके बिना परमिशन की दुकानों को बंद कर दें अन्यथा उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Related posts

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सैक्टर-15 की मार्केट में लोगों को फेस मास्क उपलब्ध करवाए गए

Metro Plus

सरकार की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus

लायंस क्लब फरीदाबाद सूर्या के प्रधान नियुक्त हुए लायन गुरुचरण खुराना

Metro Plus