Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

350वें शहीदी दिवस के पावन अवसर पर आयोजित हिंद की चादर यात्रा का शुभारंभ कहां से और कब होगा? पढ़ें पूरी रिपोर्ट!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad, 13 नवंबर: नौवीं पातशाही गुरू तेग बहादुर साहिब, भाई सती दास, भाई मती दास और भाई दयाला के 350वें शहीदी दिवस के पावन अवसर पर आयोजित हिंद की चादर यात्रा का शुभारंभ 14 नवंबर को फरीदाबाद के सैक्टर-15 से किया जाएगा। इस अवसर पर भारत सरकार के केंद्रीय ऊर्जा एवं आवास मंत्री मनोहर लाल बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे।

यह यात्रा हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी एवं प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है। यात्रा में पांच प्यारों की अगुवाई में गुरू ग्रंथ साहिब महाराज की सवारी निकाली जाएगी। इसके साथ ही गुरू साहिबान की शिक्षाओं और बलिदान की गाथा पर आधारित विशेष डिजिटल स्क्रीन यात्रा का मुख्य आकर्षण रहेगा।

हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य सरदार रविन्द्र सिंह राणा ने बताया कि यात्रा प्रात: 9:00 बजे गुरूद्वारा गुरू सिंह सभा सैक्टर-15 से प्रारंभ होकर एपीजी स्कूल, इंडियन ऑयल, सैक्टर-9, सैक्टर-7, वाईएमसीए, अजरौंदा नीलम फ्लाईओवर, बी.के. चौक, हार्डवेयर चौक, बाबा दीप सिंह चौक, एफसीआई गोदाम और सैनिक कॉलोनी से होते हुए गुरूग्राम के लिए रवाना होगी।

यात्रा के बाद 25 नवंबर को कुरूक्षेत्र में राज्य स्तरीय समापन समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लाखों की संख्या में संगत के शामिल होने की संभावना है। यह यात्रा फरीदाबाद से शुरू होकर गुरूग्राम, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, करनाल से गुजरते हुए कुरूक्षेत्र पहुंचेगी।

यात्रा के दौरान सुरक्षा, पेयजल, चिकित्सा एवं यातायात व्यवस्थाओं को लेकर विशेष प्रबंध किए गए हैं ताकि यह कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सके।

Related posts

देश में राहुल और हरियाणा में अशोक तंवर को विकल्प मान रही है जनता : विकास चौधरी

Metro Plus

SDM अपराजिता Online शिकायतों के प्रति गंभीर, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश।

Metro Plus

मैट्रो प्लस इफेक्ट, DC ने तुड़वाया TCC कालोनी में हुआ अवैध निर्माण

Metro Plus