Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

बिहार की जनता ने गुंडाराज को नकारा, विकास को चुना: राजेश नागर

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad News, 14 नवंबर: बिहार चुनाव में NDA की बंपर जीत पर मंत्री राजेश नागर के निवास स्थान पर ढोल बजाकर और लड्डू खिलाकर जीत की खुशी मनाई गई।

इस मौके पर खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री राजेश नागर ने कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि आज अगर बिहार की बात करें तो बिहार में बिजली, पानी, सडकें सभी का बड़े पैमाने पर विकास हुआ है। बिहार से गुंडाराज खत्म हो चुका है। बिहार की जनता ने जो विश्वास दिखाया है उसके लिए वह सभी का धन्यवाद और आभार व्यक्त करते हैं।

इस अवसर पर राजेश नागर ने कहा कि विपक्ष ने जनता को बहकाने और भडकाने का हर संभव प्रयास किया लेकिन जनता अपना भला समझती है और उसने फिर एक बार एनडीए की सरकार को चुना है। श्री नागर ने कहा कि इस बार के चुनाव में भाजपा के सर्वाधिक विधायक जीते हैं। इस प्रकार बीजेपी बिहार में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है और जल्द ही बिहार में एनडीए का मुख्यमंत्री होगा।

Related posts

…जब उद्योग जगत के भीष्म पितामह केसी लखानी स्वच्छता अभियान में शामिल होने के लिए स्वयं झाड़ू लगाने सड़क पर उतरे….

Metro Plus

सूरजकुंड अंतराष्ट्रीय शिल्प मेले में रहेगी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम: सुमिता मिश्रा

Metro Plus

Ishika Gupta शैक्षणिक क्षेत्र में OutStanding Academic Excellence Award से सम्मानित

Metro Plus