Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिराष्ट्रीयहरियाणा

बिहार जीत पर मंत्री विपुल गोयल ने अपने कार्यालय पर जश्र मनाया।

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad News, 14 नवंबर: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन छक्। की प्रचंड एवं ऐतिहासिक जीत तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकासोन्मुख विजन पर बिहार की जनता द्वारा व्यक्त किए गए अभूतपूर्व विश्वास के उपलक्ष्य में हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के फरीदाबाद सैक्टर-16 स्थित सागर सिनेमा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित जनसमुदाय के साथ भव्य विजय उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में उमंग उत्साह और जनसमर्थन का अद्भुत वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा बिहार की देवतुल्य जनता का हृदयतल से आभार, बिहार ने उन लोगों को करारा जवाब दिया है जिन्होंने आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी की माता जी के प्रति अपशब्द कहे थे।

भारतीय जनता पार्टी और नरेंद्र मोदी किसी का वोट नहीं चुराते वे लोगों के दिलों पर राज करने का काम करते हैं और यह बात बिहार की जनता ने अपने वोट के माध्यम से स्पष्ट कर दी है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए विकास एवं स्थिरता को चुना है। जो आने वाले वर्षों में बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश के प्रगति पथ को नई दिशा प्रदान करेगा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

Related posts

पार्क पर अवैध कब्जे को लेकर बिल्डिंग इंस्पेक्टर और पार्षद में जमकर नोकझोंक, किसके हाथ में थी रिवाल्वर?

Metro Plus

नवनियुक्त चेयरमैन धनेश अदलखा का फरीदाबाद में हुआ भव्य स्वागत

Metro Plus

फौगाट स्कूल में प्रदीप राणा ने की सिलाई मशीन वितरित

Metro Plus