Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

स्कॉर्पियो गाड़ी से स्टंटबाजी करना पड़ा भारी पुलिस ने किया 15,500 रूपये का चालान!

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad News, 26 नवंबर: स्कॉर्पियो गाड़ी में कुछ युवकों द्वारा 24 नवंबर की रात को स्टंटबाजी करते हुए वाहन चला रहे थे, जिसका विडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल हो गया। उस विडियो में गाड़ी सवार युवक यातायात के नियमों की दाजिया उड़ाते हुए नजर आए। जिस पर फरीदाबाद पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए यातायात नियम व भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत उन पर कार्यवाही की।

चालक द्वारा यातायात नियम 128(1)184/188 r.w 100(2)/190(2) अवहेलना करने पर यातायात पुलिस फरीदाबाद ने कार्यवाही करते हुए पोस्टल चालान जारी किया गया है। वहीं थाना कोतवाली में तेज रफ्तार से वाहन चलाने पर वाहन चालक के विरूद्ध आपराधिक मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि इस तरह से वाहन चलाना न केवल कानूनध्नियम का उल्लंघन है, बल्कि आमजन व अन्य वाहनों के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर जान जोखिम में डालता है।

फरीदाबाद पुलिस ने आमजन से अपील है कि वे इस तरह से वाहन चलाने से बचें और सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें। हरियाणा पुलिस सदैव सेवा, सुरक्षा एवं सहयोग के लिए तत्पर है।

Related posts

जिला रेडक्रॉस सोसाइटी द्वारा दिव्यांगजनों को मिलेंगे सहायक उपकरण व इलेक्ट्रिक स्कूटी

Metro Plus

CEO शिखा के सख्त निर्देश, कचरा प्रबंधन पर रहेगा विशेष फोकस

Metro Plus

We propose to transform your personality & performance through this Training: J.P. Malhotra

Metro Plus