Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

राजीव जेटली ने किया ‘जर्नी टू स्टोरी ऑफ सोल्जर’ का विमोचन

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

दिल्ली/फरीदाबाद, 3 दिसंबर: एक भावपूर्ण और गौरवशाली पल हरियाणा भवन में उस समय देखने को मिला जब मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया सलाहकार एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव जेटली ने डॉ० प्रीता पंवार की पुस्तक ‘जर्नी ट्ू स्टोरी ऑफ सोल्जर’ का विधिवत विमोचन किया। कार्यक्रम में फरीदाबाद जिले के कई गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थिति दर्ज कर लेखिका के इस महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की।

यह पुस्तक डॉ० प्रीता पंवार के पिता, स्वर्गीय शिवराज सिंह पंवार के जीवन पर आधारित है, जो एक साहसी सैनिक रहे और जिन्होंने 1962, 1965 और 1971 की तीनों ऐतिहासिक युद्धों में देश की रक्षा का दायित्व निभाया। उन्होंने अपने जीवनकाल में 40 से 50 डायरियां लिखीं। जिन पर आधारित यह पुस्तक न सिर्फ उनके सैनिक जीवन का सजीव दस्तावेज है, बल्कि भारत के इतिहास की कई अहम घटनाओं का भावपूर्ण वर्णन भी प्रस्तुत करती है।

लेखिका ने स्वतंत्रता के बाद के भारत से लेकर वर्ष 2017-18 तक की राष्ट्रीय यात्रा को अत्यंत संवेदनशीलता और गहन शोध के साथ प्रस्तुत किया है। उनकी लेखनी राष्ट्र के मर्म को स्पर्श करती है और पाठक को व्यक्ति से राष्ट्र तथा राष्ट्र से व्यक्ति की अनूठी यात्रा पर ले जाती है। यह सिर्फ एक सैनिक की कहानी नहीं, बल्कि देशभक्ति, त्याग और राष्ट्रप्रेम की प्रेरक गाथा है।

पुस्तक वर्तमान युवा पीढ़ी के लिए एक मूल्यवान संदेश लेकर आती है कि राष्ट्र की सेवा केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि एक भावना है। जिसे पीढिय़ों तक संजो कर रखा जाना चाहिए।

Related posts

योग शरीर की हर कोशिका को स्वस्थ और बेहतर बनाने की दिशा में काम करता है: चिलाना

Metro Plus

लिंग्याज यूनिवर्सिटी के प्रांगण में दो-दिवसीय नेशनल कान्फ्रेंस का आयोजन

Metro Plus

मारवाड़ी युवा मंच दिल्ली प्रांत के अध्यक्ष बने युवा विमल खंडेलवाल

Metro Plus