Metro Plus News
उद्योग जगतफरीदाबादहरियाणा

DLF के अंदर जगह-जगह फैले अतिक्रमण से जल्द मिलेगी मुक्ति: श्रीराम अग्रवाल

DLF इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा जनरल बॉडी मीटिंग में डीएलएफ में फैले अतिक्रमण, स्वच्छता को लेकर गहन रूप से चर्चा हुई

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad News, 6 दिसंबर: DLF इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन सैक्टर-12 स्थित सेंट्रल व्यू होटल में किया गया जिसमें DLF में फैले अतिक्रमण, स्वच्छता और उसके पानी निकासी को लेकर गहन रूप से चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता DLF इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीराम अग्रवाल ने की। वहीं अन्य मुख्य लोगों में Secretary अभय बजाज, वाइस प्रेसिडेंट एमएल गोयल, अर्जित चावला, विशाल मल्होत्रा, भूपेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष राजेश गुप्ता, Joint Secretary शरद कुमार, निशांत रस्तोगी सहित कई मेंबर्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम के कॉर्डिनेटर MSME के सीनियर मैनेजर ऋषि राम रहे।

कार्यक्रम में FMC और प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी देने के लिए DGM फाउंडेशन फॉर MSME अभिषेक नागा उपस्थित रहे, वहीं लोन लेने संबंधित जानकारी लक्ष्मी फाइनेंस सर्विस की हेड पूजा जायसवाल ने दी। इसके साथ ही डिजिटल मार्केटिंग द्वारा अपने बिजनेस का ग्रोथ कैसे करे, इसकी जानकारी हरप्रीत बब्बर ने दी।

DLF इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की इस जनरल बॉडी मीटिंग GBM में DLF के अंदर जगह-जगह फैले अतिक्रमण से कैसे मुक्ति पाई जाए, इस पर चर्चा हुई जिस पर सभी की सहमति के बाद यह फाइनल हुआ कि जल्द ही प्रशासन के उच्च अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन दिया जाएगा। स्वच्छता और ड्रेनेज सिस्टम को सही करने के लिए प्राइवेट कर्मचारी रखने का निर्णय लिया गया।

इस मौके पर DLF इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीराम अग्रवाल ने कहा कि DLF जोकि सबसे पुराना उद्योग नगर है, यहां समस्याओं का अंबार लगा हुआ है जिसे दूर करने के लिए चाहे जितना भी प्रयास करना पड़ेगा, एसोसिएशन उससे पीछे नहीं रहने वाली है।

इस अवसर पर श्रीराम अग्रवाल ने सभी वक्ताओं का और उद्योग सदस्यों का कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद किया। कार्यक्रम के अंत में आए सभी वक्ताओं का स्मृतिचिन्ह द्वारा स्वागत किया गया।


Related posts

साईंधाम मंदिर के सिलाई सैन्टर में सिलाई सीखने वाली महिलाओं का सर्टिफिकेट वितरित किए डिप्लोमा

Metro Plus

Governor, Prof Kaptan Singh Solanki distributing sewing machines to women’s at Nari Jagriti Sammelan

Metro Plus

Online पढ़ाई के नाम पर शारीरिक रोगों की भट्टी में झोंका जा रहा है मासूम बच्चों को!

Metro Plus