Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

नगर निगम मेयर द्वारा घर-घर स्वदेशी के संदेश के साथ बांटे गए 90 हजार पुष्प पौधे

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad News, 6 दिसंबर: फरीदाबाद की मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने ग्रेटर फरीदाबाद स्थित अमौलिक हायट्स में शीतकालीन पुष्प पौधों का वितरण किया। इस दौरान मेयर ने लोगों से प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग को पूरी तरह बंद करने तथा स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम में मेयर प्रवीण बत्रा जोशी के माध्यम से लगभग 90,000 शीतकालीन पुष्प पौधे नागरिकों को वितरित किए गए। पौधों के वितरण के दौरान सोसायटी के सदस्यों एवं स्थानीय नागरिकों ने मेयर का गर्मजोशी से स्वागत किया।

मेयर प्रवीण बत्रा जोशी ने बताया कि नगर निगम द्वारा 17 करोड़ से अधिक फूलों के विभिन्न प्रजातियों के पौधे तैयार किए गए हैं, जिनके रोपण से आने वाले दिनों में घर से लेकर पार्क पूरा शहर रंग-बिरंगी फूलों की सुंदरता से महकेगा। शहरवासियों ने इस पर्यावरणीय पहल का स्वागत किया और पौधों की देख-रेख करने का आश्वासन भी दिया।

इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रवीण चौधरी, पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिलानी, पार्षद सचिन शर्मा, मंडल अध्यक्ष तृप्ति मल्हा, तथा RWA के पदाधिकारी व स्थानीय निवासियों की उपस्थिति रही।

Related posts

21 जून को योग उत्सव के तौर पर मनाए प्रदेशवासी : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Metro Plus

मस्जिद चौक के धार्मिक स्थल ध्वस्त, एलिवेटिड रोड़ बनने का रास्ता साफ, काम पकड़ेगा रफ्तार। ।

Metro Plus

भारत विकास परिषद् ने महिला सुरक्षा एवं बेटी बचाओ अभियान के तहत विशाल संकल्प रैली का आयोजन किया

Metro Plus