Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

IMA की गवर्निंग बॉडी के चुनावों में डॉ. राजीव गुंबर दोबारा से निर्विरोध प्रधान निर्वाचित

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad, 8 दिसंबर:
शहर के प्राईवेट डॉक्टरों की प्रतिष्ठित संस्था इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) फरीदाबाद की गवर्निंग बॉडी के चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हुए। चुनाव अधिकारी डॉ. सुरेश अरोड़ा के नेतृत्व में बनाए गए इलेक्शन कमीशन द्वारा करवाए गए इन चुनावों में एक फिर IMA के मेंबर्स ने डॉ. राजीव गुंबर पर अपना विश्वास व्यक्त करते हुए उन्हें निर्विरोध अपना प्रधान चुन लिया।

इन चुनावों में प्रधान डॉ. राजीव गुंबर के अलावा अन्य पोस्टों पर डॉ. अनुज ढींगरा सचिव, डॉ.आशीष गुप्ता खजांची, डॉ. विनय अरोड़ा सह-सचिव निर्विरोध निर्वाचित हुए। एक्जीक्यूटिव सदस्यों के रूप में डॉ. ललित हसीजा, डॉ. राशि टुटेजा, डॉ. संदीप मल्होत्रा, डॉ. कपिल भाटिया, डॉ. हेमंत अत्री और डॉ. अशोक पंजाबी निर्विरोध निर्वाचित हुए।

बता दें कि चुनाव अधिकारी डॉ. सुरेश अरोड़ा के नेतृत्व में बनाए गए इलेक्शन कमीशन द्वारा विभिन्न पोस्टों के लिए नामांकन पत्र मांगे गए थे। जिनमें उप-प्रधान के लिए दो पोस्टों पर तीन नामांकन होने की वजह से कम्युनिटी सेंटर सेक्टर-15 में चुनाव कराए गए। चुनावों में कुल 402 सदस्यों ने मतदान किया। इनमें डॉ. राकेश शर्मा को सबसे अधिक 340 मत मिले जबकि डॉ. अनीता गर्ग को 322 और डॉ. निष्ठता गुप्ता को 120 मत मिले। इस प्रकार डॉ. राकेश शर्मा और डॉ. अनीता गर्ग को विजयी घोषित किया गया।

नव-निवार्चित प्रधान डॉ. राजीव गुंबर ने इलेक्शन कमीशन के चेयरमैन और रिटर्निंग अधिकारी डॉ. सुरेश अरोड़ा और अन्य सदस्यों डॉ. अशोक चांदना, डॉ. सोनल गुप्ता का निष्पक्ष रूप से बिना किसी बाधा के चुनाव कराने के लिए धन्यवाद दिया।

डॉ. पुनीता हसीजा और IMA फरीदाबाद के सभी सदस्यों ने सभी निर्वाचित सदस्यों को बधाई देते हुए अपनी शुभकामनाएं दी।

Related posts

नगर निगम का एक SDO सस्पेेंड तो दो JE बर्खास्त/टर्मिनेट! जानिए क्या है मामला?

Metro Plus

तूफान ने दी दस्तक, रातभर में कई जिलों के चपेट में आने की आशंका कई जगह हाई अलर्ट

Metro Plus

शहर को टॉप-टवैटी में लाने के लिए डीआर भास्कर के प्रयास लाने लगे है रंग

Metro Plus