Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

स्कूलों के आस-पास दुकानदार बीड़ी, सिगरेट बेचते पाया तो होगी कानूनी कार्यवाही! जाने क्यों?

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad News, 10 दिसंबर: स्कूलों के आस-पास बीड़ी, सिगरेट, गुटका उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ अब होगी कानूनी कार्यवाही। आज पुलिस चौकी सैक्टर-3 ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने एवं युवा वर्ग को नशे से दूर रखने के उद्वेश्य से अग्रवाल स्कूल सैक्टर-3 के सामने बीड़ी, सिगरेट, गुटका आदि प्रतिबंधित उत्पाद बेचने वालों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की है।

इस कार्यवाही को पूर्णतया कानूनी व पारदर्शी बनाने के लिए हेल्थ इंस्पेक्टर करण सिंह को मौके पर बुलाया गया और COTPA Act का उल्लंघन करते पाए गए 6 दुकानदारों के मौके पर चालान कराए गए।

फरीदाबाद पुलिस का इस तरह से अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि स्कूलों के आस-पास किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाई जा सके।

Related posts

समाजसेवी अरूण शर्मा ने मनाया क्रिसमिस उत्सव

Metro Plus

गंभीरा पब्लिक स्कूल में हुआ इंट्रोडक्शन मीट का आयोजन

Metro Plus

सरकार पारदर्शी तरीके से अपना कार्य करेगी और नौकरियां मैरिट एवं योग्यता के आधार पर ही मिलेंगी: मुख्यमंत्री

Metro Plus