Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिशख्सियत

मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को गुल्लक भेंट की

सोनिया शर्मा
फरीदाबाद, 26 अक्टूबर
: महाराष्ट्र मित्र मंडल गांधी कॉलोनी द्वारा शरद पूर्णिमा पर भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाराष्ट्र मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं ने बताया कि पूर्णिमा की रात सबको आनंद देती है,अश्वनी शुक्ल पूर्णिमा का मतलब कोजागिरी पूर्णिमा होता हैं।
इस दिन चांदनी रात को जो लोग भगवान का भजन करते हैं उनके ऊपर भगवान प्रसन्न हो जाते है। महाराष्ट्र मित्र मंडल के प्रधान राजेंद्र पांचाल ने बताया कि शरद पूर्णिमा पर भगवान के भजनों का आयोजन किया गया था और इस अवसर पर मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को गुल्लक भेंट की गई तांकि वह अगामी कार्यकर्मो में भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले सकें।
इस मौके पर मित्र मंडल प्रधान राजेंद्र पांचाल ने बताया कि इस दिन भगवान इंद्र ,लक्ष्मी ,चांद तथा कुबेर सभी धरती पर आते है और यही एक मात्र समय होता है जब भगवान का आर्शीवाद लिया जा सकता है। मित्र मंडल गांधी ने इस अवसर पर चांद की चांदनी में तैयार किए गए दूध को प्रसाद के रूप में आए हुए भक्तों के बीच वितरित किया।
104_0016

Related posts

निजी स्कूल प्रबंधक नियमों का उल्लंघन करके अभिभावकों के साथ मनमानी कर रहे है: सीमा त्रिखा

Metro Plus

Movable Toilet बनाने वाली नन्हें वैज्ञानिकों को PM Modi करेंगे सम्मानित

Metro Plus

लालबत्ती पर मोदी की बड़ी चोट मिला योगी का साथ बोले हमारे लिए हर भारतीय वीआईपी है

Metro Plus