Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

युवाओं को समर्पित हाई-टेक अटल लाइब्रेरी, नए भारत की सोच का प्रतीक: कृष्णपाल गुर्जर

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad News, 29 दिसंबर: एचएसवीपी द्वारा पुस्तकालय भवन के निर्माण पर लगभग 3.85 करोड़ रूपये की लागत राशि खर्च की गई। साथ ही ई-लाइब्रेरी के विकास पर 1.99 करोड़ रूपये सीएसआर के अंतर्गत खर्च किए गए हैं। पुस्तकालय भवन के उद्वघाटन समारोह में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर उद्वघाटन किया। उनके साथ बडख़ल विधायक धनेश अदलखा, फरीदाबाद एनआईटी विधायक सतीश फागना, होडल विधायक हरेंद्र सिंह और पंकज पूजन रामपाल भी मौजूद रहे।

इस अवसर पर केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि यह सुविधा नए भारत की सोच और डिजिटल इंडिया की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते साढ़े ग्यारह वर्षों में देश में डिजिटल क्रांति आई है, जिसने न केवल भ्रष्टाचार पर प्रहार किया है बल्कि आम नागरिक, किसान, मजदूर और महिलाओं को भी सीधे लाभ पहुंचाया है। यह पुस्तकालय आधुनिक तकनीक से सुसज्जित एक हाई-टेक ज्ञान केंद्र के रूप में विकसित किया गया है, जो विद्यार्थियों और शोधार्थियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं प्रदान करेगा।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि आज के दौर में शिक्षा को डिजिटल और पारंपरिक दोनों माध्यमों से सशक्त करना समय की आवश्यकता है। ई-लाइब्रेरी इसी सोच का परिणाम है, जहां एक ही स्थान पर डिजिटल संसाधन, पुस्तकें, ऑनलाइन अध्ययन सामग्री और आधुनिक अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में आगे बढऩे के लिए युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोडऩा अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि यह ई-लाइब्रेरी फरीदाबाद के युवाओं को समर्पित की गई है, जहां वे ई-बुक्स, डिजिटल कंटेंट, पॉडकास्ट, ऑडियो-विजुअल सत्रों और गु्रप डिस्कशन सुविधाओं के माध्यम से ज्ञान अर्जित कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह लाइब्रेरी डिजिटल भी है और पारंपरिक पुस्तकों से भी समृद्ध है, जिससे छात्रों को समग्र अध्ययन का अवसर मिलेगा। उन्होंने बताया कि इस पुस्तकालय में एयर-कंडीशन सुविधाए हाई-स्पीड इंटरनेट, फायर फाइटिंग सिस्टम, आधुनिक व आरामदायक फर्नीचर तथा विस्तृत बैठक कक्ष उपलब्ध कराए गए हैं। भवन में मेजनाइन फ्लोर, चार गु्रप डिस्कशन चेंबर्स, ऑडियो-विजुअल रूम तथा लंबी अवधि तक अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से डिजाइन की गई बैठने की व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके साथ ही 200 विद्यार्थियों की क्षमता वाला कम्युनिटी लर्निंग ऑडिटोरियम भी तैयार किया गया है। साथ ही पुस्तकालय परिसर में मल्टी मीडिया रूम, रीडिंग हॉल और डिजिटल लाइब्रेरी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। साथ ही परिसर के आस-पास गार्डन क्षेत्र को भी विकसित किया जा रहा है, जिससे विद्यार्थी खुले और शांत वातावरण में अध्ययन कर सकें। यहां भौतिक पुस्तकों के साथ-साथ एक उन्नत डिजिटल लाइब्रेरी सेक्शन भी तैयार किया गया है, जिसमें ई-बुक्स, ऑनलाइन शिक्षण सामग्री और डिजिटल अध्ययन संसाधन उपलब्ध होंगे।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि इस पुस्तकालय में भारतीय इतिहास, संस्कृति, सामान्य ज्ञान, विज्ञान और समसामयिक विषयों से संबंधित पुस्तकें, पत्रिकाएं और समाचार पत्र नियमित रूप से उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा ऑडियो-विजुअल सत्रों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और इतिहास का संरचित प्रसार भी किया जाएगा। विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए परिसर में कैफेटेरिया और कैंटीन की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पुस्तकालय क्षेत्र में शिक्षा, अध्ययन और बौद्धिक विकास का एक प्रमुख केंद्र बनेगा।

इस अवसर ADC सतबीर मान सहित अन्य कई अधिकारीगण व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related posts

World Suicide Prevention Day के उपलक्ष्य में मैट्रो अस्पताल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

Metro Plus

जिले में 60वां जिला स्तरीय हरियाणा स्थापना दिवस धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया!

Metro Plus

क्या सरकारी स्कूलों के कंडम व जर्जर हो चुके कमरे नए सिरे से बनेंगे?

Metro Plus