Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

डॉ. सुरेश अरोड़ा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए मिला नेशनल प्रेसिडेंट एप्रीसिएशन अवॉर्ड

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट
Faridabad, 28 दिसम्बर:
नेशनल IMA द्वारा अहमदाबाद में नाटकोन-2025 का आयोजन 27-28 दिसंबर को किया गया। इसमें हरियाणा IMA से फरीदाबाद के डॉ. सुरेश अरोड़ा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए नेशनल प्रेसिडेंट एप्रीसिएशन अवॉर्ड दिया गया। डॉ. पुनीता हसीजा को भी JDN नेशनल चेयरमैन एप्रिसिएशन अवॉर्ड दिया गया। फरीदाबाद IMA के सभी सदस्यों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी।

IMA फरीदाबाद के प्रधान डॉ. राजीव गुंबर और सचिव डॉ. अनुज ढींगरा ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी का धन्यवाद करते हुए डॉ. सुरेश अरोड़ा और डॉ. पुनीता हसीजा को शुभकामनाएं दी।

दो दिनों के इस आयोजन को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संबोधित किया और इसमें नए नेशनल प्रेसिडेंट के रूप में डॉ. अनिल नायक ने पदभार संभाला। हरियाणा IMA ब्रांच को बेस्ट ब्रांच और हिसार ब्रांच को बेस्ट लोकल ब्रांच का अवॉर्ड भी दिया गया।
डॉ पुनीता हसीजा ने स्वयं अहमदाबाद जाकर अवॉर्ड प्राप्त किया।

Related posts

Vidyasagar International स्कूल में खुशी की लहर छात्र Anmol शुक्ला का नेशनल लेवल क्रिकेट लीग के लिए हुआ चयन

Metro Plus

Vidyasagar International SCHOOL के बच्चों ने अनोखे तरीके से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाया

Metro Plus

फरीदाबाद पुलिस में कार्यरत 24 SPO बर्खास्त, दिखाया पुलिस फोर्स से बाहर का रास्ता!

Metro Plus