Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

फरीदाबाद में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ जागरूकता अभियान आयोजित, विक्रेताओं ने ली शपथ

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad News, 6 जनवरी: जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार जिले में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्वेश्य से निरंतर जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में ग्त दिवस बल्लभगढ़ सब्जी मंडी, फरीदाबाद में एकल-उपयोग प्लास्टिक को ना कहें विषय पर एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, बल्लभगढ़ क्षेत्र द्वारा किया गया। जिसमें वरिष्ठ शिक्षा अधिकारी विकास कुमार की सक्रिय भूमिका रही। कार्यक्रम बल्लभगढ़ सब्जी मंडी के अध्यक्ष की उपस्थिति में आयोजित हुआ।

जागरूकता सत्र के दौरान स्थानीय विक्रेताओं, श्रमिकों तथा अन्य स्थानीय नागरिकों को एकल-उपयोग प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान एवं मानव स्वास्थ्य पर इसके दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रतिभागियों को प्लास्टिक कचरे से होने वाले प्रदूषण, जल स्रोतों पर प्रभाव तथा इसके दीर्घकालिक दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय विक्रेताओं, श्रमिकों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा अपने दैनिक जीवन में एकल-उपयोग प्लास्टिक के उपयोग से बचने और पर्यावरण संरक्षण में योगदान देने की शपथ ली।

स्थानीय लोगों की सक्रिय सहभागिता और सकारात्मक प्रतिक्रिया के साथ यह जागरूकता कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजकों ने भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का संकल्प दोहराया।

Related posts

एफएमएस में बच्चों को गुड टच एंड बेड टच के बारे में बताया गया

Metro Plus

प्रोत्साहन ट्रस्ट और रोटरी क्लब ने लगाया हैल्थ चेकअप और रक्तदान शिविर

Metro Plus

राजेश नागर ने 84 पाल कराएगी भाजपा को 84 पार के नारे के साथ नामांकन भरा

Metro Plus