Metro Plus News
फरीदाबादराजनीतिहरियाणा

FLCC द्वारा आयोजित ‘जश्न-ए-फरीदाबाद’ में मुख्यमंत्री नायब सैनी करेंगे शिरकत

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।
Faridabad, 20 जनवरी:
फरीदाबाद साहित्यिक एवं सांस्कृतिक केंद्र (एफएलसीसी) द्वारा आगामी 20 से 22 फरवरी तक आयोजित होने वाले ‘जश्न-ए-फरीदाबाद’ के पांचवें संस्करण की तैयारियां जोरों पर हैं। इस भव्य सांस्कृतिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शिरकत करेंगे। हाल ही में एफएलसीसी के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से उनके मीडिया एडवाईजर राजीव जेतली के साथ मुलाकात कर उन्हें इस कार्यक्रम के लिए औपचारिक निमंत्रण दिया। इस प्रतिनिधिमंडल में सांस्कृतिक सचिव विनोद मलिक, कोषाध्यक्ष वसु मित्र सत्यार्थी, कार्यकारी सदस्य अश्विनी सेठी और देश के सुप्रसिद्ध कवि दिनेश रघुवंशी शामिल थे।

‘जश्न-ए-फरीदाबाद’ कला, साहित्य और मनोरंजन के एक अनूठा संगम का मुख्य आकर्षण साहित्य प्रेमियों के लिए विशेष पुस्तक मेला, सदाबहार नगमें-मशहूर गायक राजेश अय्यर और अंकिता मिश्रा अपनी सुरीली आवाज में पुराने दौर के यादगार गीतों की प्रस्तुति देंगे।

चौपाल-देश के प्रसिद्व कवियों और लेखकों के बीच विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा। प्रसिद्ध अभिनेता और कवि शैलेश लोढ़ा का बहुचर्चित पारिवारिक कॉमेडी नाटक ‘माई डैडज़ गर्लफ्रेंड’ मंचित किया जाएगा। बच्चों के लिए सैमी क्लासिकल डांस प्रतियोगिता और स्कूली छात्रों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं मुशायरा में प्रसिद्व कवि दिनेश रघुवंशी के निर्देशन में एक भव्य काव्य और मुशायरा संध्या सजेगी। इसमें हास्य कवि पॉपुलर मेरठी-सैयद ऐजाजुद्दीन शाह, शाबीना अदीब, अज़हर इकबाल, सुरेन्द्र शजर, कुंवर रंजीत चौहान, गजेंद्र प्रियांशु, अभिषेक देसवाल और साहिल स्काई जैसे दिग्गज अपनी रचनाओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।

एफएलसीसी के पदाधिकारियों ने बताया कि इस महोत्सव का उद्देश्य शहर की सांस्कृतिक विरासत को सहेजना और नई पीढ़ी को साहित्य व कला से जोडऩा है। शहरवासियों में इस आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Related posts

हरियाणा में पूर्व विधायकों की बल्ले-बल्ले, नायब सैनी सरकार मेहरबान जबकि गुजरात-पंजाब में मेहरबानी दरकिनार…!

Metro Plus

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने MAKE IN INDIA का वादा किया लेकिन इसे रेप इन इंडिया दे दिया: शारदा राठौर

Metro Plus

MCF के HKRN कर्मचारियों को निगमायुक्त के हाथों मिली 58 साल की जॉब सिक्योरिटी।

Metro Plus