Metro Plus News
फरीदाबादहरियाणा

SSB हॉस्पिटल ने सफल सर्जरी कर मरीज के पेट से निकला 16.5 किलो का ट्यूमर

Metro Plus से Naveen Gupta की रिपोर्ट।

Faridabad News, 2 फरवरी: चिकित्सा क्षेत्र में अग्रणीय एसएसबी सुपर मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के अनुभवी डॉक्टरों ने एक मरीज की सर्जरी कर उसके अंदर से 16.5 किलोग्राम का ट्यूमर निकालने में सफलता हासिल की है। ऑपरेशन के बाद मरीज की सेहत में सुधार हुआ और उसे डिस्चार्ज भी कर दिया गया। यह सर्जरी डॉ० अजय वर्मा और उनकी टीम द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि जब मरीज को हॉस्पिटल में लाया गया तो उसकी हालत काफी गंभीर थी। विभिन्न जांचों के बाद सर्जरी करने का निर्णय लिया गया। करीब सात घंटे तक यह सर्जरी चली। जिसमें मरीज को करीब 24 यूनिट रक्त और रक्त उत्पाद चढ़ाए गए और सफलतापूर्वक उसके अंदर से 16.5 किलोग्राम का ट्यूमर निकाला गया। उन्होंने बताया कि इस पूरी सर्जरी में हमारी अत्यंत कुशल एनेस्थेटिक टीम, ऑपरेशन थियेटर स्टॉफ, स्क्रब नर्स और अन्य सदस्यों का पूरा सहयोग रहा।

वहीं इस सफल सर्जरी पर अस्पताल के मैनेजिंग डॉयरेक्टर एवं वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ० एस.एस. बंसल ने डॉ० अजय वर्मा सहित उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह काफी जटिल सर्जरी थी। लेकिन जिस प्रकार से डॉक्टरों ने इस अंजाम दिया वह काबिलेतारीफ है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्वेश्य एक ही छत के नीचे लोगों को वाजिब दामों पर बेहतर गुणवत्तायुक्त चिकित्सा सुविधाएं मुहैया करवाना है और उनकी पूरी टीम इसी उद्वेश्य को लेकर कार्य कर रही है।

Related posts

FMS में धूमधाम से मनाया गया हेलोवीन-डे

Metro Plus

ड्रेनों की सफाई के कार्य में लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नही: विक्रम सिंह

Metro Plus

FLCC द्वारा ‘एक सुरीली शाम मुकेश के नाम’ का आयोजन 27 सितंबर को।

Metro Plus